{"_id":"81ed7df020cf49f3e47dac4a900b8fac","slug":"bikers-looted-auto-in-gurgaon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार लुटेरों के आतंक में पूरा शहर, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार लुटेरों के आतंक में पूरा शहर, हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 25 Jan 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है। शुक्रवार देर रात बाइक सवार अलग-अलग स्थानों से ऑटो, मोबाइल व पर्स लूट ले गए।
विज्ञापन
पुलिस कंट्रोल रूम में शुक्रवार रात सूचना मिली कि सिटी थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने एक ऑटो चालक से मारपीट करने के बाद उसका ऑटो लूट लिया। ऑटो चालक से पुलिस बातचीत कर सभी सीआईए टीम को अलर्ट कर दिया।
इसके बाद बदमाश मानेसर थाना क्षेत्र में ऑटो छोड़कर फरार हो गए। उधर, बाइक सवार बदमाश मानेसर थाना एरिया में अलग-अलग जगहों पर दो लोगों से मोबाइल व नकदी छीन ले गए।
विज्ञापन
एसीपी क्राइम राजेश कुमार ने बताया कि रात को दो थाना एरिया में तीन जगहों पर लूटपाट की वारदात हुई है। मानेसर थाना पुलिल अज्ञात के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर छानबीन करने में लुटी है।
विज्ञापन