{"_id":"63e45a93146f8aa1c10f06e5","slug":"bike-riding-miscreants-abducted-the-cab-driver-in-delhi-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: सरेराह बाइक सवार बदमाशों ने कैब चालक को किया अगवा, GPS के जरिए मालिक और पुलिस ने पीछा कर बरामद की कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: सरेराह बाइक सवार बदमाशों ने कैब चालक को किया अगवा, GPS के जरिए मालिक और पुलिस ने पीछा कर बरामद की कार
Thu, 09 Feb 2023 11:11 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 09 Feb 2023 11:11 AM IST
सार
दिल्ली में बदमाश बेखौफ हैं। बदमाशों ने चाकू दिखाकर चालक को कार समेत अगवा कर लिया। हालांकि कैब मालिक और पुलिस की सतर्कता से कार को बरामद कर लिया।जीपीएस के जरिए मालिक और पुलिस कार का पीछा करते रहे।
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में बदमाशों ने बीच सड़क पर बाइक सवार बदमाशों एक कैब को रुकवाया और फिर चाकू दिखा चालक को कार समेत अगवा कर लिया। बदमाशों ने कार में सवार दो यात्रियों को नीचे उतार दिया। पीड़ितों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। कैब में जीपीएस लगे होने की वजह से उसकी लाइव लोकेशन देखकर कैब मालिक और पुलिस बदमाशों का पीछा करने लगे।
इस दौरान वेलकम पुलिया के पास बदमाशों ने अपने दो साथियों को कार में बिठाया और चालक को कार से उतारकर भाग गए। कैब मालिक ने मौजपुर इलाके में कार को देखकर उसका पीछा किया। कार का टायर फटने के बावजूद बदमाश गाड़ी को साढ़े छह किलोमीटर तक चलाते रहे। झिलमिल मेट्रो स्टेशन के पास कार दीवार से टकराकर रुक गई।
मालिक ने एक बदमाश को पकड़ लिया, लेकिन उसके साथियों ने मालिक की पिटाई कर वहां से फरार हो गए। पुलिस अपहरण और लूटपाट का मामला दर्ज कर फरार बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
सतीश सपिरवार लोनी इलाके में रहता है। वह जौहरीपुर निवासी शुभम केशरवानी की कैब चलाता है। उसकी कैब ग्रेटर नोएडा के विप्रो कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों को लाने और छोड़ने काम करती है। वारदात के समय वह नार्थ घोंडा के चेतनपाल और गामड़ी एक्सटेंशन के विक्रम को कंपनी से लेकर घर पहुंचाने जा रहा था।
शास्त्री पार्क इलाके में तीन बदमाशों ने दोनों यात्रियों को नीचे उतारकर चालक सहित कार को अगवा कर लिया। वेलकम पुलिया के पास बदमाशों के दो साथी मिल गए। उनलोगों ने वहीं चालक को कार से नीचे उतारकर कार लूटकर भाग गए।