{"_id":"688905055ced6ea882069a70","slug":"bike-riders-opened-fire-at-property-dealer-office-in-bulandshahr-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बाइक सवारों ने प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस पर की फायरिंग, सूचना पर भारी पुलिस बल पहुंचा मौके पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बाइक सवारों ने प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस पर की फायरिंग, सूचना पर भारी पुलिस बल पहुंचा मौके पर
Tue, 29 Jul 2025 10:59 PM IST
विकास कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
Published by: विकास कुमार
Updated Tue, 29 Jul 2025 10:59 PM IST
सार
फायरिंग से उनके ऑफिस के शीशे में छेद हो गए। वारदात को अंजाम देकर आरोपी ककोड़ की ओर फरार हो गए। बताया कि घटना उनके ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन
फायरिंग से टूटे ऑफिस के शीशे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के बुलंदशहर स्थित चोला थाना क्षेत्र के गांव नगलाबंसी निवासी सुनील सोलंकी ने उनके ऑफिस पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। फायरिंग की सूचना पर पुलिस के आला अफसर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
सुनील सोलंकी ने तहरीर देते हुए बताया कि ककोड़ थाना क्षेत्र के गांव धनोरा में सनाया रेजिडेंसी के नाम से उनका प्रॉपर्टी डीलिंग का ऑफिस है। मंगलवार की शाम में वह गांव रसूलपुर में जमीन देखने के लिए गए थे। ऑफिस पर उनका कर्मचारी मोरध्वज मौजूद था। रात करीब 8:20 बजे बाइक सवार दो अज्ञात व्यक्ति ऑफिस पर पहुंचे और उन्होंने ऑफिस पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग से उनके ऑफिस के शीशे में छेद हो गए। वारदात को अंजाम देकर आरोपी ककोड़ की ओर फरार हो गए। बताया कि घटना उनके ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। कार्रवाई की जाएगी।