{"_id":"5e069c758ebc3e8792797145","slug":"bike-rider-falls-down-to-death-from-signature-bridge-as-truck-hit","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने मारी टक्कर, सिग्नेचर ब्रिज से नीचे गिरकर बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने मारी टक्कर, सिग्नेचर ब्रिज से नीचे गिरकर बाइक सवार की मौत
Sat, 28 Dec 2019 05:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 28 Dec 2019 05:36 AM IST
विज्ञापन
signature bridge
- फोटो : फोटो: कुमार संजय
शादी समारोह के बाद बाइक पर घर लौट रहे दो लोगों को बृहस्पतिवार रात सिग्नेचर ब्रिज पर एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे एक व्यक्ति ब्रिज से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मृतक संदीप कुमार (40) पत्नी और दो बच्चों के साथ नत्थूपुरा इलाके में रहता था। वह अपने दोस्त अभिषेक के साथ बाइक से गोकलपुरी में अपनी साली की बेटी की शादी में गया था।
विज्ञापन
दोनों रात 11.30 बजे घर लौट रहे थे। सिग्नेचर ब्रिज से तिमारपुर की ओर आगे बढ़े, तभी एक ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। बाइक फिसलते हुए रेलिंग से टकराई।
विज्ञापन
अभिषेक ब्रिज पर ही रह गया जबकि संदीप उछलकर नीचे जा गिरा। मौके पर पहुंची पीसीआर वैन ने संदीप को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।