फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bike of a constable hit by criminals in Delhi while chasing crushed by a Thar

दिल्ली में बदमाशों के हौंसले बुलंद: पीछा कर रहे सिपाही की बाइक को मारी टक्कर, थार ने कुचला; कानून के हाथ खाली

Mon, 20 Nov 2023 10:19 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 20 Nov 2023 10:19 PM IST
सार

पुलिस अधिकारी का कहना है कि सिपाही की हालत में सुधार है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
bike of a constable hit by criminals in Delhi while chasing crushed by a Thar
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के हरिनगर इलाके में बुलेट सवार बदमाशों ने पीछा कर रहे सिपाही की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पुलिसकर्मी सड़क पर गिर गए। पीछे से आ रही एक थार ने उन्हें कुचल दिया। घायल सिपाही को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से एम्स में रेफर कर दिया गया। हरिनगर थाना पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। घायल सिपाही की पहचान रवि के रूप में हुई है। मूलत: राजस्थान के रहने वाले रवि राजौरी गार्डन थाने में तैनात हैं। 

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात पुलिसकर्मी राजौरी गार्डन के सीटी स्क्वायर मॉल के पास बाइक से गश्त कर रहे थे। तभी बुलेट पर सवार दो युवक राजा गार्डन की तरफ से वहां आए। दोनों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था और मुंह पर काला कपड़ा बांध रखा था। झपटमार होने का शक होने पर पुलिसकर्मी ने उन्हें रुकने का इशारा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक सवार युवक तेज रफ्तार से बाइक चलाकर वहां से भागने लगे। रवि ने अपनी बाइक बदमाशों की बाइक के पीछे लगा दी। पीछा करते हुए वह हरिनगर के झील वाला पार्क के पास पहुंचे। वहां उन्होंने फिर से बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी पुलिसकर्मी की बाइक में टक्कर मारकर भागे। सिपाही बाइक सहित सड़क पर गिर गए। तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रही थार उन्हें कुचलते हुए निकल गई। उनके सिर, सीने व शरीर के अन्य जगहों पर चोट लगी। पुलिस अधिकारी का कहना है कि सिपाही की हालत में सुधार है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed