{"_id":"234bebc18e4f7cff9a45266d303ac755","slug":"bike-collided-with-dividers-dhaba-operator-s-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर से टकराई बाइक ढाबा संचालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवाइडर से टकराई बाइक ढाबा संचालक की मौत
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 24 Jan 2016 03:26 PM IST
विज्ञापन
विजयनगर में सीएसडी कैंटीन के पास तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार ढाबा संचालक जगत सिंह (32) की मौत हो गई, जबकि उनका चचेरा भाई पप्पू जख्मी हो गया।
कोहरे या अंधेरे की वजह से एक्सीडेंट होने का अंदेशा है। सीओ फर्स्ट इंदर यादव ने बताया कि शुक्रवार रात करीब एक बजे पुलिस को सूचना मिली कि सीएसडी कैंटीन के पास एक युवक की लाश पड़ी है।
पुलिस पहुंची तो देखा बाइक डिवाइडर से टकराने की वजह से हादसा हुआ है। क्षतिग्रस्त बाइक और एक युवक पड़ा है। पुलिस युवक को जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
एसओ विजयनगर ने बताया कि मृतक की पहचान जगत सिंह निवासी संजयनगर के रूप में हुई है। जगत सिंह नोएडा सेक्टर-62 में ढाबा चलाते थे। हादसे के दौरान वह चचेरे भाई पप्पू केसाथ संजयनगर लौट रहे थे।
पप्पू भी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस उससे पूछताछ करेगी। एसओ ने बताया कि जगत सिंह अल्मोड़ा के गुछती के रहने वाले थे। चार भाइयों में दूसरे नंबर के थे। उनके दो बच्चे हैं।
परिजनों का दावा है कि जगत हेलमेट पहनते थे। उन्होंने हेमलेट पहना होगा, जो कहीं गिर गया होगा। हालांकि पुलिस को हेलमेट नहीं मिला है। पिता एक सिगरेट कंपनी में नौकरी करते हैं। परिजनों को हादसे की सूचना शनिवार सुबह करीब 10 बजे मिली।