फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bike boat scam: up police impose gangster act on main accused sanjay bhati and 14 others all updates

बाइक बोट फर्जीवाड़े के मुख्य आरोपी संजय भाटी समेत 15 पर लगा गैंगस्टर एक्ट, देशभर से कुल 57 केस दर्ज

Fri, 16 Oct 2020 11:11 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 16 Oct 2020 11:11 AM IST
सार

- गौतम बुद्धनगर पुलिस ने की कार्रवाई दादरी थाने में हुआ मुकदमा दर्ज
- देशभर के पीड़ितों ने दादरी थाने में दर्ज कराएं हैं कुल 57 केस
- 16 आरोपी जेल में बंद, 22 अभी भी फरार

विज्ञापन
Bike boat scam: up police impose gangster act on main accused sanjay bhati and 14 others all updates
बाइक बोट फर्जीवाड़े के अभियुक्तों पर लगा गैंगस्टर एक्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के लाखों लोगों से अरबों रुपयों की ठगी करने वाले बाइक बोट फर्जीवाड़े के मुख्य आरोपी संजय भाटी समेत 15 आरोपियों पर गौतम बुद्धनगर पुलिस ने शिकंजा कसा है। गैंग लीडर संजय भाटी समेत 15 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है। इस संबंध में दादरी थाने में केस दर्ज किया गया है। इस फर्जीवाड़े के आरोपियों की गिरफ्तारी और रुपया वापस दिलाने की मांग को लेकर मुन्ना बालियान समेत कई निवेशक लगभग 18 माह से कोट गांव स्थित मुख्य दफ्तर पर धरना दे रहे हैं।

विज्ञापन


लगभग 20 माह पूर्व राजस्थान के जयपुर निवासी सुनील मीणा ने दादरी थाने में बाइक बोट फर्जीवाड़े में पहला केस दर्ज कराया था। हालांकि आरोपियों ने केस दर्ज होते ही सुनील मीणा का भुगतान कर दिया था आरोपियों ने सुनील मीणा पर केस वापस लेने का दबाव बनाया था। लेकिन सुनील मीणा ने यह कहकर केस वापस लेने से मना कर दिया कि देश के लाखों निवेशकों का रुपया लौट आने के बाद ही वह केस वापस लेंगे। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ एक के बाद एक केस दर्ज किए गए।
विज्ञापन


निवेशकों के दबाव के चलते पुलिस ने मेरठ से पहली गिरफ्तारी की। इसके बाद मुख्य आरोपी संजय भाटी ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था।  गौतम बुद्धनगर पुलिस और मेरठ ईओडब्ल्यू व नोएडा एसटीएफ ने इस मामले में कुल मिलाकर 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  सभी आरोपी लुक सर जेल में बंद है। पुलिस की केस डायरी के मुताबिक बाइक बोट फर्जीवाड़े में कुल 38 आरोपियों के नाम हैं इसके चलते अभी भी 22 आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बात यह है कि संजय भाटी की पत्नी दीप्ति बहल की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसके अलावा भी अभी कई बड़ी गिरफ्तारी होना बाकी है। दादरी थाने के अलावा निवेशकों है दूसरे जिले और राज्य में भी आरोपियों के खिलाफ फर्जीवाड़े के अलावा चेक बाउंस होने के भी केस दर्ज कराए हुए हैं।

इन 15 आरोपियों पर लगा गैंगस्टर

1 संजय भाटी पुत्र रतन सिंह भाटी निवासी ग्राम जीती थाना दनकौर जनपद गौतम बुद्धनगर गैंग लीडर
2. राजेश भारद्वाज पुत्र शंकरलाल निवासी 40 शेख पेन चंपालाल की हवेली खुर्जा थाना खुर्जा नगर जिला बुलंदशहर 
3 विजयपाल कसाना पुत्र भंवर सिंह निवासी फलावदा अहमदपुर उर्फ धनु पुर थाना फलावदा जिला मेरठ सदस्य  
4 हरीश कुमार पुत्र हरमेश सिंह निवासी न्यू डिफेंस कॉलोनी फेस वन प्रागपुर जालंधर पंजाब सदस्य  
5 विनोद कुमार पुत्र पुष्कर सिंह निवासी मकान नंबर 3707 कल्याण सिंह होली चैक डिकोली थाना मवाना जिला मेरठ सदस्य 
6 संजय गोयल पुत्र हंस कुमार गोयल निवासी मकान नंबर 8 अप्पू एनक्लेव रुड़की रोड पल्लवपुरम थाना मोदीपुरम जिला मेरठ सदस्य  
7 विशाल कुमार पुत्र गजराज सिंह निवासी मकान नंबर 903 वार्ड 6 मोहल्ला हीरालाल कस्बा व थाना मवाना जिला मेरठ 
8 राजेश सिंह यादव एडी पुत्र राम सिंह यादव निवासी मकान नंबर 5 /47 फौजी वाली गली रामा मंडी नियर शिव मॉडल स्कूल जालंधर पंजाब  
9 पुष्पेंद्र सिंह पुत्र शिव करण सिंह निवासी मकान नंबर 399 खाद मोहन नगर थाना स्याना जिला बुलंदशहर 
10 विनोद कुमार पुत्र कपूर सिंह निवासी 56 जटवाड़ा झज्जर हरियाणा 
11 आदेश भाटी पुत्र गिरिराज निवासी ग्राम चीति थाना दनकौर जिला गौतम बुद्धनगर सदस्य  
12 सचिन भाटी पुत्र रतन सिंह भाटी निवासी ग्राम चीति थाना दनकौर जिला गौतम बुद्धनगर 
13 करण पाल पुत्र केरी सिंह निवासी एफ 83 गंगासागर डिफेंस कॉलोनी थाना गंगानगर जिला मेरठ मैनेजर नंबर 
14 सुनील कुमार पुत्र कलवा सिंह निवासी 91 गिरधरपुर नवादा बुलंदशहर 
15 पवन भाटी पुत्र रतन सिंह भाटी निवासी ग्राम चीति थाना दनकौर जिला गौतम बुद्धनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed