फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bike boat company fraud Investors across the country today decide the strategy

बाइक बोट कंपनी फर्जीवाड़ाः आज जुटेंगे देशभर के निवेशक, तय होगी रणनीति

Tue, 18 Jun 2019 05:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, दादरी
अमर उजाला ब्यूरो, दादरी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 18 Jun 2019 05:47 AM IST
विज्ञापन
Bike boat company fraud Investors across the country today decide the strategy
डेमो - फोटो : डेमो

बाइक बोट कंपनी में निवेश किए गए धन को वापस दिलाने की मांग को लेकर निवेशकों को गुस्सा शांत नहीं हो रहा है। कोट गांव स्थित कंपनी कार्यालय के गेट पर निवेशकों का धरना 17वें दिन भी जारी रहा। वहीं, रविवार रात पुलिस के लाठीचार्ज से नाराज निवेशकों में आक्रोश है। उधर, आंदोलन की अग्रिम रणनीति बनाने के लिए मंगलवार को देशभर से निवेशक धरनास्थल पर एकत्र होंगे। 

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के कोट गांव के पास जीटी रोड पर बाइक बोट कंपनी का कार्यालय है। कंपनी के मालिक संजय भाटी व उसके सहयोगियों ने लुभावने वादे कर देशभर से कई लोगों से कंपनी में धन निवेश कराया था। वहीं, जब निवेशकों ने नियमानुसार कंपनी में लगे धन की वापसी की मांग की तो भुगतान नहीं किया गया। 
विज्ञापन


परेशान निवेशकों ने दादरी कोतवाली में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद कंपनी मालिक संजय भाटी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। वहीं, निवेशक गांव स्थित कंपनी कार्यालय के गेट पर 17 दिनों से धरने पर बैठे हैं। निवेशकों का कहना है कि जब तक उनका धन वापसी नहीं होगा, धरना जारी रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निवेशकों ने बताया कि आंदोलन की दिशा तय करने के लिए 18 जून को देशभर के निवेशक धरने में हिस्सा लेंगे। सोमवार को धरने में सुभाष फौजी, अमित कुमार, मुन्ना बालियान, अजीत पंवार, दीपक चौधरी, रेखा देवी, सुशील कुमार, अरविंद कुमार, मनीष कुमार, शमशाद अली, नरेश कुमार व विनोद कुमार आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed