{"_id":"5fc8f7da8ebc3ec5ed5ac9fc","slug":"bike-boat-case-economic-offenses-wing-arrested-sixteenth-director-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक बोट केस: आर्थिक अपराध शाखा ने दिल्ली में दर्ज मामले में सोलहवें निदेशक को किया गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक बोट केस: आर्थिक अपराध शाखा ने दिल्ली में दर्ज मामले में सोलहवें निदेशक को किया गिरफ्तार
Thu, 03 Dec 2020 08:06 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Thu, 03 Dec 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने 46 हजार करोड़ की बाइक बोट ठगी के मामले में गर्वित इनोवेटिव प्रोमोटर्स लिमिटेड कंपनी के एक और निदेशक को गिरफ्तार किया है। शाखा इससे पहले 15 निदेशकों को गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार निदेशक दादरी के ठगी के एक मामले में गिरफ्तार था और फिलहाल लुक्सर के जेल में बंद था। अदालत की अनुमति के बाद शाखा दिल्ली में दर्ज ठगी के मामले में उसे गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
शाखा के संयुक्त आयुक्त ओपी मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार निदेशक की पहचान यूपी के गौतम बुद्ध नगर निवासी सचिन भाटी के रूप में हुई है। शाखा में हजारों निवेशकों ने गर्वित इनोवेटिव प्रमोटर लिमिटेड के खिलाफ मोटरसाइकिल में निवेश करने पर आकर्षक कमाई का झांसा देकर ठगी की शिकायत की थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि कंपनी ने अपनी फर्जी योजना के तहत लोगों को मोटरसाइकिल पर 62 हजार रुपये का निवेश करने के लिए कहा।
विज्ञापन
इसके एवज में कंपनी ने एक साल में 95 सौ रुपये देने का वादा किया। इस योजना के तहत कुछ लोगों को लाभ मिला और कुछ लोग वंचित रहे। वर्ष 2019 में कंपनी ने इलेक्ट्रिक बाइक योजना शुरू की और लोगों को इसके लिए 1.24 लाख रुपये जमा करवाए। इसके तहत हर महीना 17 सौ रुपये देने का आश्वासन दिया। आकर्षक योजना को देखकर लोगों ने निवेश किया। करीब 42 हजार करोड़ रुपये लेने के बाद कंपनी के निदेशक कंपनी बंद कर फरार हो गए।
विज्ञापन
कंपनी व निदेशकों के खिलाफ दिल्ली, यूपी सहित अन्य राज्यों में मामले दर्ज करवाये गए। दिल्ली के आर्थिक अपराध शाखा में भी आठ हजार निवेशकों ने कंपनी के खिलाफ शिकायत दी। जिनसे करीब 250 करोड़ रुपये ठगे गए थे। लखनऊ की प्रवर्तन निदेशालय भी ठगी के मामले की जांच कर रही है। आर्थिक अपराध शाखा ने इस मामले में कंपनी के 15 निदेशकों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस को जानकारी मिली कि कंपनी के एक अन्य निदेशक सचिन भाटी भी दादरी के एक मामले में गिरफ्तार हो चुका है और लुक्सर जेल में बंद है। उसके बाद जांच टीम ने अदालत से इजाजत लेकर बुधवार को दिल्ली में मामले में उसे गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ कर रही है।