दिल्ली सरकार के कार्यक्रम में बोलेंगे नितीश कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दोस्ती का असर है कि दिल्ली सरकार के कार्यक्रम में बुधवार को वो भाषण देंगे।
बिहार चुनाव की सरगर्मी के बीच दिल्ली के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने को राजधानी में रह रहे प्रवासी वोटरों को लुभाने से जोड़कर देखा जा रहा है।
दोनों की दोस्ती का संदेश भी मंच से देने की कोशिश होगी। कला, संस्कृति एवं भाषा विभाग की तरफ से मावलंकर हॉल में आयोजित बिहार सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी संबोधित करेंगे।
इस कार्यक्रम में बिहार प्रवासियों को भी आमंत्रित किया गया है। ऐसे में नीतीश कुमार की छठ पर्व मनाने के लिए बिहार आने और चुनाव में अपने मताधिकाकर का इस्तेमाल करने की अपील कर सकते हैं।
केजरीवाल नितीश के लिए बना सकते हैं माहौल
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चुनावी माहौल में दिल्ली सरकार के काम में केन्द्र सरकार और उपराज्यपाल की तरफ से अड़ंगा लगाने पर हमला करके नीतीश के लिए माहौल बनाने की बात कर सकते हैं।
वहीं यह भी माना जा रहा है कि दिल्ली की तरह बिहार में भी ईमानदार को वोट देकर अपना नेता चुनने की नसीहत देना मुमकिन है। भाषा एवं संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
पूर्वांचल को दिल्ली में तवज्जो देने की बात भी रखी जा सकती है। वहीं कला, साहित्य एवं संस्कृति के क्षेत्र अच्छा नाम करने वाले सात बिहार की हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा।