{"_id":"67e20ef2c216bb56ef96abbaba52ccb4","slug":"biggest-rakhi-made-bu-girls-in-faridabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहनों ने दस दिन में तैयार की सबसे बड़ी राखी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहनों ने दस दिन में तैयार की सबसे बड़ी राखी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 27 Aug 2015 05:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के एनआईटी-3 स्थित खजानी वूमन वोकेशनल इस्ट्ीट््यूट की छात्राओं ने 10 दिन में एक बहुत ही खूबसूरत व आकर्षक राखी तैयार की है।
विज्ञापन
इस्टीट््यूट का दावा है कि यह राखी एनसीआर की सबसे बड़ी राखी हैं, जिसे छात्राओं ने क्विलिंग पेपर और डिजाईनदार डोरी के इस्तमाल से तैयार किया है।
छोटे-छोटे नग व मोती से इसकी खास सजावट की गई है। इस मौके पर संस्थान के डायरेक्टर संजय चौधरी ने बताया कि अध्यापक और छात्राओं की कड़ी मेहनत से यह राखी 10 दिन में तैयार हुई हैं, लेकिन इसकी डिजाइन पर काम बहुत पहले से किया जा रहा था।
बृहस्पतिवार को सबसे बड़ी राखी प्रदर्शनी के साथ एक राखी बनाओ प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। जिसमें आकर्षक राखियां तैयार की गईं।