फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bigg boss fame akansha sharma filed case against yuvraj singh, hearing is on december 15

बिग बॉस फेम आकांक्षा शर्मा ने देवर युवराज सिंह के खिलाफ कराया केस दर्ज, 15 दिसंबर को होगी सुनवाई

Wed, 22 Nov 2017 10:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Wed, 22 Nov 2017 10:28 AM IST
विज्ञापन
bigg boss fame akansha sharma filed case against yuvraj singh, hearing is on december 15
आकांक्षा सिंह - फोटो : pinkvilla

क्रिकेटर युवराज की भाभी व बिग बॉस फेम आकांक्षा शर्मा की ओर से गुरुग्राम जिला अदालत में दायर किए गए घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई मंगलवार को हुई। सिविल जज इंदू बाला की अदालत में युवराज सिंह, मां शबनम और पति जोरावर सिंह के अधिवक्ता ने वकालतनामा दायर किया।

विज्ञापन


इस मामले में सुनवाई के लिए अदालत ने 15 दिसंबर की तारीख निश्चित की है। मंगलवार को तीनों में से कोई भी पेश नहीं हुआ। बता दें कि बिग बॉस सीजन-10 की प्रतिभागी रहीं आकांक्षा शर्मा ने अपनी अधिवक्ता स्वाति सिंह मलिक के माध्यम से सिविल जज इंदु बाला की अदालत में घरेलू हिंसा की याचिका दायर की थी।
विज्ञापन


याचिका में उन्होंने कहा था कि उसकी शादी वर्ष 2014 में हुई थी। इसके बाद से ही दोनों पति-पत्नी में अनबन रहने लगी। आकांक्षा के पति जोरावर सिंह ने उसके साथ मारपीट की थी। मां शबनम उन पर गर्भधारण करने का दबाव बना रही थी, उन्होंने इससे इंकार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात के मना करते ही उनका देवर क्रिकेटर युवराज सिंह अपनी मां के पक्ष में खड़ा हो गया और उसे मानसिक यातनाएं देने लगा। जब उन्होंने विरोध किया तो पति जोरावर सिंह ने चंडीगढ़ अदालत में तलाक के लिए अर्जी दे दी, जो विचाराधीन है।

गहनों के लिए रिकवरी सूट दायर किया

bigg boss fame akansha sharma filed case against yuvraj singh, hearing is on december 15
आकांक्षा सिंह - फोटो : File Pic

इसके साथ ही जोरावर सिंह की मां शबनम ने उस पर रिकवरी सूट दायर किया हुआ है। माना जा रहा है कि यह रिकवरी सूट गहनों के लिए दायर किया गया होगा।

 

अधिवक्ता स्वाति सिंह मलिक ने बताया कि उन्होंने अगस्त महीने में गुरुग्राम की अदालत में यह याचिका दायर की थी, जिस पर सितंबर महीने की तारीख निश्चित हुई थी, लेकिन नोटिस सर्व न होने के चलते अदालत ने दोबारा नोटिस भेजे थे और मामले की सुनवाई 21 अक्तूबर के लिए निर्धारित की थी।

इस दिन सिविल जज इंदु बाला के छुट्टी पर होने के चलते मामले की अगली तारीख 21 नवंबर निर्धारित की गई थी। मंगलवार को क्रिकेटर युवराज सिंह, मां शबनम व पति जोरावर सिंह की ओर से अदालत में उनके अधिवक्ता पेश हुए।

उन्होंने इस मामले में अपना वकालतनामा दायर किया है। अदालत ने मामले में सुनवाई की अगली तारीख 15 दिसंबर निश्चित की है। इस दिन उन्हें अपना जवाब दाखिल करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed