फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   big set back to kumar vishwas as amanatullah khan made member of seven committees of delhi assembly

कुमार विश्वास को बड़ा झटका, अमानतुल्लाह को विधानसभा की 7 समितियों में मिली जगह

Sat, 06 May 2017 05:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 06 May 2017 05:20 PM IST
विज्ञापन
big set back to kumar vishwas as amanatullah khan made member of seven committees of delhi assembly
व‌िश्वास और अमानतुल्लाह - फोटो : अमर उजाला

कुमार विश्वास व अमानतुल्लाह खान के बीच समझौते के बावजूद आम आदमी पार्टी (आप) में शीतयुद्ध जारी है। इसकी एक बानगी बृहस्पतिवार को गठित समितियों में देखी गई।

विज्ञापन


बयानबाजी के कारण पार्टी से निलंबित विधायक अमानतुल्लाह खान को विधानसभा की आचरण समिति के सदस्य, अल्पसंख्यक कमेटी के अध्यक्ष समेत सात कमेटियों में जगह मिली है। वहीं, विश्वास के करीबी माने जाने वाले कई विधायकों का कद घटा दिया गया है।
विज्ञापन


दस्तावेज के मुताबिक विधानसभा की नियम समिति से अलका लांबा, भावना गौर, सोमनाथ भारती को हटा दिया गया है। भारती अब विशेषाधिकार कमेटी के अध्यक्ष भी नहीं रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी जगह इसकी जिम्मेदारी कैलाश गहलोत को दी गई है। भारती को प्राइवेट मेंबर बिल्स एवं रेगुलेशन कमेटी से भी बाहर कर दिया गया है, जबकि अमानतुल्लाह खान पहले की तरह कमेटी में बने रहेंगे।

कुमार विश्वास के कई करीबी विधायकों को समिति बाहर किया

big set back to kumar vishwas as amanatullah khan made member of seven committees of delhi assembly
कुमार व‌िश्वास - फोटो : pti

इसके अलावा सामान्य मामलों, सवाल व संदर्भ कमेटी समेत दूसरी कमेटियों से भावना गौड़ को हटा दिया गया है। कमेटियों से निकाले गए विधायकों के बारे में विवाद के दौरान कहा गया था कि वे कुमार विश्वास के संपर्क में हैं।

इन विधायकों ने विश्वास से मुलाकात भी की थी। पार्टी ने निलंबित अमानतुल्लाह को विधानसभा की आचरण कमेटी में सदस्य बनाया गया है। जबकि वह पहले की तरह अल्पसंख्यक कमेटी के अध्यक्ष बने रहेंगे। इसके अलावा पूर्व मंत्री संदीप कुमार और असीम अहमद खान की कमेटियों में वापसी हुई है।

सीडी कांड में फंसे संदीप कुमार एससी/एसटी कमेटी में
सीडी कांड में फंसे संदीप कुमार को एससी/एसटी कल्याण कमेटी में जगह मिली है। असीम लाइब्रेरी कमेटी में होंगे। खास बात यह है कि विश्वास समर्थक सभी विधायकों को लाइब्रेरी कमेटी में डाला गया है। दिल्ली विधानसभा की कमेटियों में हुए इस फेरबदल को नेताओं के पद बढ़ने और घटने से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, कमेटियों का गठन विधानसभा अध्यक्ष करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed