Delhi: दिल्ली नगर निगम में 6000 करोड़ के घोटाले का आरोप, मनीष सिसोदिया ने जांच कराने के लिए LG को लिखा पत्र
मनीष सिसोदिया ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि दिल्ली नगर निगम में 6000 करोड़ टोल-टैक्स घोटाले की जांच CBI से कराए जाने के लिए LG साहब को पत्र लिखा है। रोजाना दिल्ली में आने वाले करीब 10 लाख कमर्शियल वाहनों से लिया गया पैसा मिलीभगत से खा लिया गया
विस्तार
मनीष सिसोदिया ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि दिल्ली नगर निगम में 6000 करोड़ टोल-टैक्स घोटाले की जांच CBI से कराए जाने के लिए LG साहब को पत्र लिखा है। रोजाना दिल्ली में आने वाले करीब 10 लाख कमर्शियल वाहनों से लिया गया पैसा मिलीभगत से खा लिया गया।
सिसोदिया ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं की मिलीभगत से टोलटैक्स में बहुत बड़ा घोटाला हुआ है। 10 लाख कमर्शियल वाहन दिल्ली में रोज आते हैं उनसे पैसे लेते हैं, लेकिन MCD को नहीं मिल रहे। सिसोदिया ने 1200 करोड़ वाला लाइसेंस 786 करोड़ में देने का आरोप लगाया।
दिल्ली नगर निगम में ₹6000 करोड़ टोल-टैक्स घोटाले की जाँच CBI से कराए जाने के लिए LG साहब को पत्र लिखा है.
— Manish Sisodia (@msisodia) August 10, 2022
रोज़ाना दिल्ली में आने वाले क़रीब 10 लाख कमर्शियल वाहनों से लिया गया पैसा मिलीभगत से खा लिया गया.