{"_id":"768e44c8b5ac29d3a7f6f3ae6c98c15b","slug":"big-reveal-in-the-robbery-of-16-lakh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाचा-भतीजे से लूट करने वाले ने किए बड़े खुलासे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाचा-भतीजे से लूट करने वाले ने किए बड़े खुलासे
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 10 Apr 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी की शादी के लिए बैंक से 16 लाख रुपये निकालकर ले जा रहे चाचा-भतीजे से लूट का प्रयास करने वाले बदमाश पहले भी गिरोह बनाकर करीब 14 वारदात को अंजाम दे चुके हैं। एनसीआर तथा आसपास के पांच जनपदों में गिरोह के सात बदमाश सक्रिय हैं। पकड़े एक आरोपी से पूछताछ में इसका खुलासा हुआ है। वहीं मामले में फरार दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस को अभी तक सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी नौशाद सेे पुलिस ने पूछताछ की तो यह बात सामने आई। उसका गिरोह अकसर ट्रक लूटने के बाद माल को बेचकर ट्रक को कहीं पर भी छोड़ देते हैं। पिछले साल बादलपुर में दो ट्रक लूटे थे और उनमें भरा हुआ माल बेच दिया था लेकिन उसमें गिरफ्तार हो गए थे और गैंगस्टर एक्ट के तहत भी मुकदमा चल रहा है। इसके अलावा एक गढ़ में भी ट्रक लूटा था।
विज्ञापन
मालूम हो कि खेड़ी गांव निवासी किसान जगत सिंह अपने भतीजे भरत सिंह के साथ बृहस्पतिवार को दादरी स्थित बैंक से 16 लाख रुपये निकालकर वापस गांव के लिए लौट रहे थे। आमका फाटक के पास अचानक रोडरेज के बहाने से दो बदमाशों ने लूट का प्रयास किया और विरोध करने पर भरत सिंह के पेट में गोली मार दी थी। पीछे से कुछ लोग भी मौके पर पहुंचे तो बदमाश बिना रुपये लूटे ही भागने लगे और ग्रामीणों ने एक बदमाश नौशाद को दबोच लिया था।
विज्ञापन
गैंग बनाकर करते थे लूटपाट
एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी ने अभी तक 12 से 14 लूट की वारदात को अंजाम दिए जाने की बात कबूली है। लेकिन इनमें से तीन से चार लूट ही थानों में दर्ज हैं। आरोपी से पूछताछ करके पुलिस को पता चला कि वह दो से तीन घटनाओं में ही पहले भी पकड़े जा चुके हैं।
एसएसपी ने किया बहादुर किसान और जौहरी भाईयों को सम्मानित
एसएसपी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने शुक्रवार को सूरजपुर स्थित कार्यालय में किसान जगत सिंह और उनके गांव के ग्राम प्रधान को शॉल पहनाकर सम्मानित किया और फिर प्रतीक चिह्न देकर पुरस्कृत किया। मौके पर सूरजपुर में जौहरी भाई गजेश वर्मा और अमित वर्मा को भी प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।