फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi News Big Relief for Workers Amid Severe Heat Government New Rule No Salary Deductions for Break

Delhi: भीषण गर्मी के बीच मजदूरों को बड़ी राहत, दोपहर 12 से तीन बजे तक मिलेगी काम से छुट्टी; वेतन भी नहीं कटेगा

Wed, 29 May 2024 01:22 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 29 May 2024 01:22 PM IST
सार

भीषण गर्मी के बीच राजधानी दिल्ली के मजदूरों के लिए बड़ी राहत है। दिल्ली के उपराज्यपाल ने मजदूरों के लिए राहतभरा एलान किया है।

विज्ञापन
Delhi News Big Relief for Workers Amid Severe Heat Government New Rule No Salary Deductions for Break
वीके सक्सेना - फोटो : एएनआई

विस्तार

भीषण गर्मी को देखते हुए दिल्ली में उप राज्यपाल ने बड़ा फैसला लिया है। लेबर और श्रमिकों के लिए दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक काम नहीं करेंगे। इस दौरान उनका वेतन भी नहीं कटेगा। दिल्ली के उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने यह आदेश जारी किया है।
विज्ञापन


दिल्ली के उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने भयंकर गर्मी को देखते हुए मजदूरों के लिए दोपहर 12-3 बजे सवेतन छुट्टी रखने के आदेश दिए हैं। इतनी भीषण गर्मी में भी 'समर हीट एक्शन प्लान' के लिए अभी तक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल या उनके मंत्रियों द्वारा कोई कदम नहीं उठाए जाने के लिए उप राज्यपाल ने आलोचना की है।
विज्ञापन


डीडीए 20 मई से ही ऐसा कर रहा है, पर आम आदमी पार्टी की सरकार के तहत आने वाली दिल्ली जल बोर्ड, पीडब्ल्यूडी, एमसीडी अब तक ऐसा नहीं कर रहीं थीं। इस संबंध में उपराज्यपाल ने मुख्य सचिव को तत्काल बैठक करने का निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके साथ ही उप राज्यपाल ने निर्माण स्थल पर श्रमिकों के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी, नारियल पानी उप्लब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। बस स्टैंड पर घड़ों में पानी रखने के निर्देश दिए हैं।

अभी दो दिन नहीं मिलेगी लू से राहत
दिल्ली में गर्मी और हीट वेव जारी है। मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी के तीन केंद्रों पर तापमान 50 डिग्री के पास पहुंच गया। मुंगेशपुर व नरेला में अधिकतम तापमान 49.9 व नजफगढ़ में 49.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने कहा कि अभी कम से कम दो दिन प्रचंड गर्मी और लू से लोगों को राहत नहीं मिलने वाली है।

दिल्ली में गर्मी के कड़े तेवर से झुलस रहे लोग
दिल्ली में गर्मी के कड़े तेवर से लोग झुलसने को मजबूर हैं। मंगलवार को तो दिल्ली के मौसम विभाग के तीन केंद्रों पर तापमान 49 डिग्री से अधिक होने के कारण पचास डिग्री की तपिश महसूस हुई। 
मुंगेशपुर व नरेला में अधिकतम तापमान 49.9 और नजफगढ़ में तापमान 49.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिल्ली के मानक केंद्र सफदरजंग में तापमान पांच डिग्री अधिक 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 57 साल के इतिहास में पहली बार मंगलवार को आयानगर और 51 साल में रिज में तापमान सबसे अधिक दर्ज किया गया। 

आयानगर के 1967 से 2023 तक के अधिकतम तापमान के आंकड़े को देखें तो 28 मई 1988 को 47.4 डिग्री और 11 जून 2019 को तापमान 47 दर्ज किया गया, जबकि मंगलवार को 47.6 दर्ज किया गया। वहीं, रिज में मंगलवार को तापमान 47.5 दर्ज किया गया, जो ऑल टाइम रिकॉर्ड बना। रिज के 1973 से 2023 तक के आंकड़ों के अनुसार 16 मई 2022 को तापमान 47.2 और 7 जून 2014 को तापमान 46.3 डिग्री दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि राजधानी में सफदरजंग मानक केंद्र है। मंगलवार को यहां तापमान 45.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान बीते चार साल में दूसरा बार सबसे अधिक है। 27 मई 2020 को सफदरजंग में तापमान 46 डिग्री दर्ज किया गया था। ऑल टाइम रिकॉर्ड की बात करें तो 1931 से 2023 तक सफदरजंग में 29 मई, 1944 को तापमान 47.2 और 17 जून 1945 को तापमान 46.7 डिग्री दर्ज किया गया था। 

उधर, आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा कि हमने अभी दो दिनों के लिए बिहार, झारखंड और ओडिशा के लिए हीटवेव से गंभीर हीटवेव जारी किया है। तीन दिनों के बाद बंगाल की खाड़ी से जब वहां नमी आएगी तो हालातों में सुधार होगा। मानसून के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं, हमारा अनुमान है कि आने वाले 24 घंटे में मॉनसून केरल में आ सकता है।
 

नरेश कुमार ने कहा कि अभी अच्छी खबर ये है कि अरब सागर से हवाएं आ रही हैं। उसके कारण तापमान में गिरावट आएगी। आज के लिए पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य-प्रदेश के लिए रेड अलर्ट है। इसके बाद तापमान में गिरावट आएगी।

कल के लिए ऑरेंज अलर्ट है और उसके बाद येलो अलर्ट जारी करेंगे। हम उम्मीद कर रहे हैं कि कल के बाद हीटवेव की गंभीरता कम हो जाएगी। एक पश्चिमी विक्षोभ भी आ रहा है जिसके पंजाब हरियाणा के इलाके में हल्की बारिश भी हो सकती है। हमारा अनुमान है कि आज जो कुछ हिस्सों में तापमान 49 था वे 2-4 डिग्री कम होकर 45 तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed