फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Big mistake in tribute programme of Pulwama attack martyrs in Ghaziabad

पुलवामा की जगह लिखा ‘पूलमाना’, फिर शहीदों की तस्वीरों की जगह लगा दी अमेरिकी सैनिकों की तस्वीर

Mon, 18 Feb 2019 04:13 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 18 Feb 2019 04:13 AM IST
विज्ञापन
Big mistake in tribute programme of Pulwama attack martyrs in Ghaziabad
पुलवामा हमलें के शहीदों की श्रद्धांजलि सभा में अमेरिकी सैनिकों की तस्वीर

पुलवामा हमले में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए देशभर में कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। भाजपा की ओर से रविवार को नवयुग मार्केट स्थित शहीद पथ पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी लापरवाही हुई। कार्यक्रम पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों की याद में किया गया।

विज्ञापन


इस दौरान जनप्रतिनिधि व गणमान्य अतिथियों ने शहीद स्तंभ पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं, स्तंभ के बराबर में अमेरिकी सैनिकों को पोस्टर लगा था। इसी कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, राज्यसभा सदस्य अनिल अग्रवाल, प्रदेश सरकार में खाद्य एवं रसद मंत्री अतुल गर्ग, मेयर आशा शर्मा, लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर समेत भाजपा के तमाम दिग्गज नेता शामिल हुए।
विज्ञापन


तय कार्यक्रम के हिसाब से शहीद पथ पर बने शहीद स्तंभ पर श्रद्धांजलि दी जानी थी,  लेकिन उसके बराबर में एक विशेष पोस्टर लगाया गया था। इस पर लिखा गया था... ‘पूलमाना में हुए शहीदों को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि’ लिख कर नीचे विशेष रूप से लिखा गया ‘तुम हो तो हम हैं.. जय हिंद’।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी माननीयों व जनप्रतिनिधि एक-एक कर शहीद पथ पर शहीदों को श्रद्धांजलि देते रहे। उनके साथ भाजपा के तमाम पदाधिकारियों व सदस्यों ने वहीं पर फूल मालाएं अर्पित की, लेकिन किसी ने यह ध्यान नहीं दिया कि जिन जवानों को पोस्टर में दिखाया जा रहा है, वो सैनिक भारतीय नहीं बल्कि अमेरिकी हैं।

पुलवामा की जगह लिखा ‘पूलमाना’

पोस्टर में दिखाई दे रहे सैनिक की बाजू पर अमेरिकी झंडे का बैज लगा था। इससे साफ है कि शहीद दिखाए गए सैनिक अमेरिकी फौज से हैं, लेकिन श्रद्धांजलि देने की जल्दबाजी इतनी ज्यादा थी कि किसी ने उस पर गौर करने की जहमत नहीं उठाई।

पुलवामा की जगह लिखा ‘पूलमाना’
इसी पोस्टर में दूसरी बड़ी लापरवाही पुलवामा लिखने में हुई है। भाजपाइयों ने ये भी ध्यान नहीं रखा कि हमले का स्थान भी पोस्टर में गलत लिखा गया है।

यह प्रिंटिंग की तरफ से बड़ी गलती हुई है। जहां से पोस्ट बनकर आया वहां पर किसी ने ध्यान नहीं दिया, जिसकी वजह से यह गलती हुई। बाकी श्रद्धांजलि के दौरान लोग दिल से इतने दुखी थी कि उनकी तरफ ध्यान नहीं दे पाए। - नंदकिशोर गुर्जर, विधायक लोनी

कार्यक्रम में भाजपाई ही नहीं शहर के तमाम लोग व संगठन शामिल हुए थे। किसी भी तरह का पोस्टर हमारे तरफ से नहीं लगाया गया है। कार्यक्रम में सिर्फ वही पोस्टर इस्तेमाल किया गया जो प्रदेश की इकाई की तरफ जारी किया गया था। अगर ऐसा कोई पोस्टर लगा जिसमें अमेरिकी सैनिक हैं उससे भाजपा का कोई लेना देना नहीं है। प्रदीप चौधरी भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी

भाजपा शहीदों के श्रद्धांजलि कार्यक्रम को भी राजनीतिक कार्यक्रम बना रही है। अगर विदेशी सैनिक के पोस्टर पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई है तो इससे बड़ा मजाक शहीदों और उनके परिवारों के साथ नहीं हो सकता। कार्यक्रम के आयोजकों को इस पर माफी मांगनी चाहिए। - हरेंद्र कसाना, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस

भाजपा की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। पहली बात तो कुर्सी बिछाकर, भाषणबाजी कर श्रद्धांजलि सभा आयोजित नहीं करनी चाहिए थी। जमीन पर बैठकर कार्यक्रम आयोजित करना चाहिए था। विदेशी सैनिकों के पोस्टर पर श्रद्धांजलि अर्पित कर मजाक किया जा रहा है। भाजपा दिखावा कर रही है। - इंद्रजीत सिंह टीटू, प्रदेश प्रवक्ता, रालोद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed