मॉडल बोली- काला जादू कर किया अप्राकृतिक सेक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां के एक गेस्ट हाउस में ठहरी मॉडल ने कालू जादू कर उसके साथ अप्राकृतिक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। उसने सीधे तौर पर किसी को आरोपी नहीं बताया, इसलिए पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
हालांकि पुलिस इसे संदिग्ध मान रही है। चर्चित शो बिग बॉस में हिस्सा ले चुकी यह मॉडल सेक्टर-26 स्थित एक गेस्ट हाउस में ठहरी हुई थी। वह 14 अगस्त को मुंबई से शूटिंग के सिलसिले में दिल्ली आई थी।
15 अगस्त को उसने सेक्टर-26 के एक गेस्ट हाउस में रूम बुक करवाया और कनॉट प्लेस मीटिंग के लिए चली गई। 16 अगस्त की सुबह 5 बजे वापस गेस्ट हाउस में आकर सो गई थी।
किसी ने कर दिया काला जादू और फिर अप्राकृतिक सेक्स
इसके बाद वह 11 बजे उठी। मॉडल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि जब वह सो रही थी तक किसी ने रूम का दरवाजा मेग्नेट कार्ड से खोला और उस पर कालू जादू करके अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए।
उसे यह भी अंदेशा है कि सोते हुए उसे इंजेक्शन लगाकर सेक्स किया गया है। दर्द के चलते वह फिर बेहोश हो गई। कुछ देर बाद होश में आने पर उसे कमरे में रखी कुर्सी भी दूसरी जगह पर मिली।
उसे आशंका है कि पिछले कुछ दिनों से कोई उसका पीछा कर रहा था।
सीसीटीवी में नहीं मिला कोई सुबूत
थाना प्रभारी सेक्टर-20 अमरनाथ यादव के अनुसार, पीड़ित ने बृहस्पतिवार को सेक्टर-20 थाने पहुंच कर शिकायत की। एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने उसका मेडिकल करवाया, जिसके बाद वह रात में ही मुंबई चली गई।
पुलिस ने गेस्ट हाउस के मैनेजमेंट से पूछताछ के साथ ही सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की है। लेकिन फुटेज से कोई सबूत नहीं मिला है। लिहाजा पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
गौरतलब है कि यह मॉडल इससे पहले मुंबई में गैंगरेप और दिल्ली में रेप के दो मामले दर्ज करा चुकी है।