फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Big action on Modi Mill on non payment of cane dues of 123 crores

123 करोड़ का गन्ना बकाया भुगतान न करने पर मोदी मिल पर बड़ी कार्रवाई

Sat, 22 Dec 2018 03:43 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, गाजियाबाद/मोदीनगर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजियाबाद/मोदीनगर Published by: vivek shukla Updated Sat, 22 Dec 2018 03:43 AM IST
विज्ञापन
Big action on Modi Mill on non payment of cane dues of 123 crores
सात हजार कुंतल चीनी जब्त और फार्म हाउस कुर्क, दफ्तर सील - फोटो : अमर उजाला

गन्ना किसानों का 123 करोड़ रुपये बकाया भुगतान न करने पर सीएम के दौरे से दो दिन पहले मोदी शुगर मिल पर शिकंजा कसा गया है। डीएम और एसएसपी ने रीजनल पासपोर्ट अधिकारी को पत्र भेजकर मिल मालिक उमेश मोदी का पासपोर्ट जब्त करने को कहा है। सात हजार कुंतल चीनी जब्त और फार्म हाउस समेत अन्य संपत्ति की कुर्की की है। 23 दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे से पहले प्रशासन ने मिल प्रबंधन पर बड़ी कार्रवाई कर किसानों का गुस्सा शांत करने की कोशिश की है।

विज्ञापन


डीएम रितु माहेश्वरी ने बताया कि गन्ना मूल्य भुगतान की खराब स्थिति को देखते हुए मोदी शुगर मिल पर कार्रवाई की गई है। मोदी इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मालिक उमेश मोदी का पासपोर्ट जब्त करने के लिए गाजियाबाद और दिल्ली के रीजनल पासपोर्ट कार्यालय को रिपोर्ट भेजी गई है। उमेश मोदी का पासपोर्ट जब्त हुआ तो वह बिना अनुमति के देश नहीं छोड़ सकेंगे।  
विज्ञापन


यह हुई कार्रवाई
डीएम ने बताया कि पेराई सत्र 2017-18 के लिए जारी की गई आरसी (वसूली प्रमाण पत्र) के बावजूद किसानों का ब्याज भुगतान नहीं किया गया तो शुक्रवार को एसडीएम मोदीनगर ने मिल के गोदाम में रखी करीब सात हजार कुंतल चीनी, अध्यासी का कार्यालय, 3.382 हेक्टेयर का फार्म हाउस समेत विभिन्न संपत्तियों को कुर्क कर लिया है। प्रशासन ने मिल के वाइस प्रेसीडेंट का कार्यालय, अकाउंट कक्ष, लीगल कक्ष, रिफाइनिंग सेक्शन सील कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


10 करोड़ जल्द लेने की कोशिश
डीएम के मुताबिक बृहस्पतिवार को मिल की ओर से किसानों को भुगतान के लिए 15 करोड़ का चेक गन्ना विभाग को भेजा गया है और 10 करोड़ रुपये का चेक जल्द लेने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि बीते साल 13 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक खरीदे गए गन्ने के मूल्य पर ब्याज की 88 लाख की रकम बृहस्पतिवार को किसानों के खातों में भेजी गई है। 14 दिसंबर से अब तक चीनी मिल की ओर से करीब 11 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों को किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed