फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Big action in the case of attempted kidnapping of a student in JNU, Delhi Police arrested main accused

Delhi: जेएनयू में छात्रा के अपहरण के प्रयास के मामले में बड़ी कार्रवाई, दिल्ली पुलिस ने मुख्य आरोपी को पकड़ा

Thu, 08 Jun 2023 11:44 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 08 Jun 2023 11:44 AM IST
सार

जेएनयू में कार सवार युवकों ने मंगलवार रात को एक छात्रा के अपहरण का प्रयास किया। इससे पहले छात्रा को बाल पकड़कर घसीटा भी गया। आरोपियों ने बदतमीजी व छेड़छाड़ भी की। पुलिस ने मुख्य आरोपी को पकड़ लिया है।
 

विज्ञापन
Big action in the case of attempted kidnapping of a student in JNU, Delhi Police arrested main accused
कैंपस में छात्रों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जेएनयू में छात्रा के अपहरण के प्रयास के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अभिषेक नाम के छात्र को गिरफ्तार किया है। उसने खुलासा किया है कि वह अपने चार साथियों के साथ जेएनयू में दो बार गया था। एक बार शाम 7:00 बजे गया। उसके बाद वह रात 11:30 गया।
विज्ञापन


गिरफ्तार छात्र अभिषेक ने ही जेएनयू कैंपस के बाहर पीएचडी के छात्र रणधीर की पिटाई की थी। पीड़ित छात्र ने आरोपी छात्र की पहचान कर ली है। घटना के समय आरोपी अभिषेकी कार को चला रहा था। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने इसके तीन फरार साथियों की पहचान कर ली है। पुलिस उनको जल्दी गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। आरोपी जिस शिफ्ट कार में गए थे वह अभिषेक के मामा की है। अभिषेक बचपन से ही जेएनयू में आता-जाता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि जेएनयू में कार सवार युवकों ने मंगलवार रात को एक छात्रा के अपहरण का प्रयास किया। इससे पहले छात्रा को बाल पकड़कर घसीटा भी गया। आरोपियों ने बदतमीजी व छेड़छाड़ भी की। घटना के बाद भी आरोपी जेएनयू से भागे नहीं और मुख्य गेट पर पीएचडी छात्र की पिटाई कर दी।

छात्रा की शिकायत पर वंसतकुंज (नार्थ) व छात्र की पिटाई मामले में किशनगढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। वहीं, जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना को लेकर कई बातें स्पष्ट नहीं हैं। आरोपी की महिला दोस्त भी जेएनयू में पढ़ती है।

 

बुधवार रात पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है। जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जेएनयू से भाषा (दूसरा वर्ष) की पढ़ाई कर रही एक छात्रा ने वसंतकुंज (नार्थ) थाने में शिकायत दी कि वह रात करीब सवा ग्यारह बजे सहेली के साथ जेएनयू में रिंग रोड पर घूम रही थी। इस बीच एचआर 26डीएन 2623 स्विफ्ट कार में दो-तीन युवक वहां पहुंचे और छात्राओं से छेड़छाड़ व बदतमीजी की। 

 

इसके बाद एक युवक कार से उतरा और छात्रा को बाल पकड़कर घसीटकर अगवा करने का प्रयास किया। छात्राओं ने शोर मचाया तो आरोपी भागकर जेएनयू कैंपस के बाहर आ गए और कार का गेट खोलकर खड़े हो गए। जेएनयू से पीएचडी कर रहे छात्र रणधीर  कुमार ने कार का गेट बंद करने को कहा तो आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। 

रणधीर का कहना है कि आरोपियों ने शराब पी रखी थी। छात्रा को घसीटने वाली जगह पर सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं। हालांकि, गेट से आरोपियों की हरियाणा नंबर की कार जेएनयू में अंदर आते-जाते दिखाई दे रही है।

 

आरोपी युवक की दोस्त भी जेएनयू में पढ़ती है
पुलिस का कहना है कि बुधवार शाम तक घटना पूरी तरह स्पष्ट नहीं हुई थी। एक आरोपी की दोस्त जेएनयू में पढ़ती है। आरोपी भी एक यूनिवर्सिटी का छात्र है। जांच में ये बात सामने आई है कि कार में मुनिरका व गुरुग्राम के दो से तीन युवक थे। वहीं, पुलिस की पूछताछ में छात्रा ने मुख्य आरोपी से किसी तरह की जान-पहचान होने से इंकार किया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed