फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bibhav Kumar father Maheshwar Rai Statement Swati Maliwal Case Bibhav Kumar and arvind kejriwal

Bibhav Kumar: बेटे की गिरफ्तारी के बाद आया बिभव के पिता का बयान, बताई बिहार से लेकर दिल्ली तक पहुंचने की कहानी

Sat, 18 May 2024 06:33 PM IST
श्याम जी. न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sat, 18 May 2024 06:33 PM IST
सार

आप सांसद स्वाति मालीवाल के साथ कथित तौर पर मारपीट करने के मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के निजी सहयोगी बिभव कुमार को गिरफ्तार किया गया है। बिभव कुमार की गिरफ्तारी के बाद अब उनके पिता का एक बयान सामने आया है। 

विज्ञापन
Bibhav Kumar father Maheshwar Rai Statement Swati Maliwal Case Bibhav Kumar and arvind kejriwal
बिभव कुमार और उनके पिता महेश्वर राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिभव कुमार के पिता महेश्वर राय ने कहा, 'बिभव कुमार दिल्ली में पत्रकारिता करते थे। बाद में उन्होंने अरविंद केजरीवाल के संगठन में काम किया। उनके (अरविंद केजरीवाल) सरकार बनाने के बाद से वह केजरीवाल के साथ हैं।' बता दें कि आप सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले में दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के पूर्व पीएस विभव कुमार को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी सूत्र बताते हैं कि केजरीवाल और बिभव की दोस्ती वर्षों पुरानी है। साल 2015 में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव बने बिभव कुमार लंबे समय से सीएम के साथ हैं। बिभव का ताल्लुक बिहार से है। बिभव कुमार वीडियो जर्नलिस्ट के तौर पर काम किया करते थे। उनकी मुलाकात अरविंद के साथ हुई और वह इंडिया अगेंस्ट करप्शन मैग्जीन के लिए काम करने लगे। इंडिया अगेंस्ट करप्शन संस्था ने ही साल 2011 में देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन शुरू किया था। बिभव शुरू से ही अरविंद के रोजाना के कार्यक्रम व दूसरे काम को देख रहे थे। सरकार बनने के बाद भी वह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दैनिक काम देखा करते थे। हालांकि सतर्कता विभाग ने कुछ सप्ताह पहले ही उनकी नियुक्ति को रद्द कर दिया था।


बिभव कुमार ने भी शुक्रवार को स्वाति मालीवाल के खिलाफ ई-मेल से शिकायत दी थी। उन्होंने सिविल लाइंस के एसएचओ और उत्तरी जिले के डीसीपी को शुक्रवार को ई-मेल किया। इसमें उन्होंने स्वाति मालीवाल पर उनके और सुरक्षाकर्मियों के साथ बदसलूकी करने को लेकर शिकायत दर्ज करवाई है। बिभव का कहना है कि स्वाति मालीवाल बिना किसी की अनुमति के जबरदस्ती मुख्यमंत्री आवास में घुस गई थीं। जब उनको आवास में मौजूद पुलिसकर्मियों ने रोका तो उन्होंने उन सभी को धमकी दी। उनसे ऊंची आवाज में बहस की। 

वहीं, स्वाति मालीवाल ने बिभव कुमार के खिलाफ दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि बिभव कुमार ने उनके साथ मारपीट की है। स्वाति मालीवाल की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में कहा कि बिभव कुमार ने उन्हें कई बार लात और करीब सात-आठ थप्पड़ मारे। स्वाति जब मदद के लिए चिल्लाने लगीं तब भी बिभव नहीं रुका। आरोप लगाया कि बिभव ने उनकी छाती, पेट और शरीर के निचले हिस्सों पर लात से हमला किया। हालांकि मामले में बिभव कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed