{"_id":"5e7095338ebc3ea7dc65356f","slug":"bhubaneshwar-rajdhani-train-pantry-boys-admitted-after-recognised-as-corona-virus-suspect","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुवनेश्वर राजधानी ट्रेन के दो पेंट्री बॉय भर्ती, इटली से आए यात्री से मिलने के बाद खराब हुई तबीयत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुवनेश्वर राजधानी ट्रेन के दो पेंट्री बॉय भर्ती, इटली से आए यात्री से मिलने के बाद खराब हुई तबीयत
Tue, 17 Mar 2020 02:45 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 17 Mar 2020 02:45 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिशा के भुवनेश्वर से दिल्ली आने वाली ट्रेन भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस में काम करने वाले दो कर्मचारियों को कोरोना वायरस की जांच के लिए मंगलवार सुबह सेंट्रल हॉस्पिटल भेज दिया गया। आज सुबह ट्रेन के दिल्ली पहुंचते ही दोनों को स्वास्थ्य विभाग की टीम अपने साथ अस्पताल ले गई।
विज्ञापन
दरअसल दो दिन पहले इटली से लौटा एक आदमी घूमने के लिए भुवनेश्वर राजधानी ट्रेन से ओडिशा गया था। इसके बाद खबर आई कि वह व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित है। खबर सुनते ही ट्रेन की उस कोच को अलग कर दिया गया, जिसमें उसने यात्रा की थी।
विज्ञापन
वहीं ट्रेन में काम करने वाले दो पैंट्री बॉय ने बताया कि वो इटली से लौटे यात्री से मिले थे, इसके बाद से उनकी भी तबीयत खराब लग रही है। सूचना के बाद दोनों लोगों को जांच के लिए भर्ती कराया गया है। उनकी रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि वे वाकई संक्रमित हैं या नहीं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: तीन दिन दिल्ली में बदलता रहा होटल, राजधानी एक्सप्रेस से भुवनेश्वर पहुंचा कोरोना संक्रमित