{"_id":"5bfb41a7bdec2241bc23771a","slug":"bhim-army-chief-chandrashekhar-to-visit-ayodhya-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांप्रदायिक उन्माद की कोशिश है धर्म सभा, आज अयोध्या जाएंगे भीम आर्मी चीफ 'रावण'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांप्रदायिक उन्माद की कोशिश है धर्म सभा, आज अयोध्या जाएंगे भीम आर्मी चीफ 'रावण'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 26 Nov 2018 06:13 AM IST
विज्ञापन
chandrashekhar ravan
- फोटो : amar ujala
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने रविवार को आरोप लगाया कि अयोध्या में ‘धर्म सभा’ का आयोजन ‘धार्मिक उन्माद’ पैदा करने की कोशिश है। आजाद ने कहा कि वह सोमवार को अयोध्या जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने प्रशासन से कानून व्यवस्था बनाए रखने का आग्रह किया है। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार की तरफ से नाम बदलने की कवायद का उल्लेख करते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ को अयोध्या का नाम बदल कर साकेत कर देना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि बौद्ध काल के दौरान इस क्षेत्र का नाम साकेत ही था।
विज्ञापन
आजाद ने आरोप लगाया, ‘अयोध्या में इस समय जो हो रहा है वह कुछ और नहीं बल्कि भाजपा और संघ परिवार की तरफ से धार्मिक उन्माद पैदा करने, हिंसा भड़काने और इसके बाद खूनखराबे का प्रयोग मतदाताओं का ध्रुवीकरण करने का प्रयास है। जिससे कि पार्टी को 2019 के चुनाव में फायदा मिल सके।
विज्ञापन