फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bhim Army Chief Chandrashekhar files bail plea in Tis Hazari court

तिहाड़ जेल में बंद भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने दायर की जमानत याचिका, आज होगी सुनवाई

Tue, 14 Jan 2020 12:17 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 14 Jan 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
Bhim Army Chief Chandrashekhar files bail plea in Tis Hazari court
भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने सोमवार को दिल्ली की तिस हजारी कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है। इस याचिका पर  आज यानी मंगलवार को सुनवाई होनी है। न्यायिक हिरासत में कैद चंद्रशेखर के मुताबिक प्राथमिकी में कहा गया है कि उन्होंने जामा मस्जिद के पास मौजूद भीड़ को दिल्ली गेट मार्च करने के लिए उकसाया और हिंसा में शामिल रहे, लेकिन इस संबंध में उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है।

विज्ञापन

 


मालूम हो कि 9 जनवरी को दिल्ली की एक अदालत ने चंद्रशेखर को एम्स में उपचार मुहैया कराने के लिए तिहाड़ जेल प्रशासन को आदेश दिया था। कोर्ट ने कहा था कि यह राज्य का कर्तव्य है कि वह जीवन को संरक्षित करे, चाहे कोई व्यक्ति जेल में हो या जेल के बाहर। बता दें कि चंद्रशेखर एक रक्त संबंधी गंभीर बीमारी(पॉलीसीथिमिया) से ग्रसित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते 20 दिसंबर को पुरानी दिल्ली के दरियागंज इलाके में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा मामले में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर को हिरासत में लिया गया था। बाद में पुलिस ने चंद्रशेखर पर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, लोगों को उकसाने और दंगा भड़काने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। चंद्रशेखर के अलावा पुलिस ने हिंसा फैलाने के आरोप में 15 लोगों को गिरफ्तार किया था।


प्रदर्शन के दौरान एक बार तो चंद्रशेखर पुलिस को चकमा देकर वहां से भागने में कामयाब रहा था, लेकिन उसी दिन शाम में चंद्रशेखर दोबारा जामा मस्जिद में मौजूद अपने समर्थकों के बीच पहुंच गया और नारेबाजी शुरू कर दी। वहां उन्होंने कहा था कि जब तक यह काला कानून वापस नहीं लिया जाता, तब तक विरोध जारी रहेगा। इसी दौरान चंद्रशेखर को हिरासत में लेकर 21 दिसंबर को जेल भेज दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed