फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bhim Army Chief Chandrashekhar came in support of Ritu at Delhi University

DU: ऋतु के समर्थन में आए भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर, आर्ट फैकल्टी के पास पीड़िता के साथ किया प्रदर्शन

Fri, 19 Jan 2024 11:13 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 19 Jan 2024 11:13 PM IST
सार

भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर शेखर आजाद ने दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डॉ. ऋतु सिंह द्वारा उत्पीड़न के विरोध में हो रहे प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।

विज्ञापन
Bhim Army Chief Chandrashekhar came in support of Ritu at Delhi University
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डॉ. ऋतु सिंह द्वारा उत्पीड़न के विरोध में दिए जा रहे धरने में शुक्रवार को भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर शेखर आजाद ने भी हिस्सा लिया। आर्ट्स फैकल्टी के पास किए गए प्रदर्शन में करीब दो से तीन हजार छात्र और कार्यकर्ता शामिल हुए।

विज्ञापन


चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि डॉ. का जातिगत उत्पीड़न किया जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वह इस लड़ाई में उनके साथ हैं। जब तक न्याय नहीं मिल जाता है, तब तक विरोध जारी रहेगा। प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। नॉर्थ कैंपस के आर्ट फैकल्टी की तरफ जाने वाले कई मार्ग पर बैरिकेडिंग की गई थी।

विज्ञापन

 

धरने में शामिल होने पहुंचे चंद्रशेखर व अन्य प्रदर्शनकारी डीयू के कुलपति प्रो. योगेश सिंह से मुलाकात करने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों का काफिला जैसे ही वीसी कार्यालय की ओर बढ़ा। पुलिस ने तुरंत बैरिकेडिंग कर उनका रास्ता रोक लिया। वहीं, धरने पर बैठी ऋतु सिंह ने मांग की कि डीयू एससी व एसटी सीट के लिए विशेष भर्ती ड्राइव शुरू की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अभी तक दौलतराम कॉलेज ने उन्हें निष्कासित नहीं किया है, बल्कि मौखिक रूप से कॉलेज न आने के लिए कहा गया है। बता दें, ऋतु सिंह ने डीयू पर जातिगत भेदभाव का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जातिगत भेदभाव की वजह से उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने प्रिंसिपल की बर्खास्तगी को लेकर धरना दिया था। ये मामला कोर्ट में चल रहा है। वह पहले डीयू के दौलत राम कॉलेज में एडहॉक के आधार पर प्रोफेसर रह चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed