भावना गौड़ की AAP महिला विंग से हो सकती है छुट्टी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) महिला विंग में बड़ा फेरबदल करने जा रही है। इसकी बड़ी वजह दिल्ली में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों के बावजूद महिला विंग का तकरीबन निष्क्रिय पड़े रहना है।
आप का पहला कदम विधायक भावना गौड़ को विंग के अध्यक्ष पद से हटाने के तौर पर हो सकता है। इसके बाद पूरी विंग की समीक्षा करके दूसरे जरूरी बदलाव किए जाएंगे।
दरअसल, पूर्व अध्यक्ष बंदना कुमारी के कार्यकाल में महिला विंग काफी सक्रिय थी। बंदना कुमारी के विधानसभा उपाध्यक्ष बनने के बाद पालम की विधायक भावना गौड़ को विंग की जिम्मेदारी दी गई।
सबसे पहले भावना गौड़ को पद से हटाया जा सकता है
इसके बाद से ही विंग पार्टी की अपेक्षा पर खरी नहीं उतर रही है। सूत्रों की मानें तो वरिष्ठ नेताओं की नाराजगी पिछले एक पखवाड़े के घटनाक्रम के दौरान बढ़ी। इस बीच बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हुईं, लेकिन विंग निष्क्रिय पड़ी रही।
एक वरिष्ठ पदाधिकारी के मुताबिक, पार्टी को अपेक्षा है कि महिला विंग महिलाओं से जुड़े मसलों पर काम करे। राजधानी में बढ़ते महिला अपराधों को देखते हुए विंग अध्यक्ष को अपनी तरफ से कोई पहल करनी चाहिए थी।
लेकिन उनकी तरफ से कुछ ठोस कदम नहीं उठाए गए। ऐसे में संभव है कि महिला विंग में बड़े बदलाव किए जाएं। सबसे पहले भावना गौड़ को पद से हटाया जा सकता है। इसके बाद राज्य के साथ सभी जिला इकाइयों की भी समीक्षा होगी।