फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bharti arora alleges cp navdeep virk of having personal interest with beautiful rape victim

रेप केस में ज्वाइंट सीपी ने कमिश्नर पर लगाए संगीन आरोप

Tue, 29 Sep 2015 03:53 PM IST
Updated Tue, 29 Sep 2015 03:53 PM IST
विज्ञापन
Bharti arora alleges cp navdeep virk of having personal interest with beautiful rape victim

गुड़गांव पुलिस कमिश्नर नवदीप विर्क और ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर भारती अरोड़ा के बीच चल रहे आरोप-प्रत्यारोप का दौर मंगलवार को एक कदम और आगे बढ़ गया।

विज्ञापन


भारती अरोड़ा ने आज अपनी प्रेस कांफ्रेंस कर कमिश्नर नवदीप पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस रेप केस को लेकर सारी फजीहत हुई है उसमें रेप पीड़िता मिस चंडीगढ़ भी रह चुकी है।
विज्ञापन


मीडिया से बातें करते हुए भारती ने कहा कि पीड़िता मिस चंडीगढ़ रहने के अलावा काफी खूबसूरत भी है तो आप समझ ही सकते हैं कि कमिश्नर विर्क क्यों इस केस में इतनी दिलचस्पी ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: रेप केस को लेकर महिला IPS ने कमिश्नर पर लगाए गंभीर आरोप

कमिश्नर विर्क ने कराई थी भारती की जासूसी

Bharti arora alleges cp navdeep virk of having personal interest with beautiful rape victim

कमिश्नर पर रेप केस में पीड़िता के साथ निजी हित होने की बात के साथ ही भारती ने विर्क पर जासूसी कराने का भी आरोप लगाया है। भारती ने कहा कि ‌कमिश्नर नवदीप ने उनकी जासूसी भी कराई है।


भारती ने बताया कि उन्होंने खुद अपने ऑफिस से विर्क द्वारा नियुक्त दो जासूसों को पकड़ा था। जिसमें कमिश्नर का एक सीक्रेट एजेंट और एक सीआईडी कर्मी शामिल था।

भारती ने कहा कि उनकी जांच में कोई गलती नहीं है और उन्होंने पूरी तरह से निष्पक्ष जांच की है। उन्होंने कहा कि वो चाहती हैं कि इस मामले की सीबीआई जांच हो जिससे सच सामने आ जाए।

ये भी पढ़ें: रेप केस को लेकर महिला IPS ने कमिश्नर पर लगाए गंभीर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed