फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bharti arora allegedly effecting probe

भारती अरोड़ा पर जांच प्रभावित करने का आरोप

Wed, 29 Mar 2017 02:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Wed, 29 Mar 2017 02:10 PM IST
विज्ञापन
bharti arora allegedly effecting probe
नवदीप व‌िर्क - फोटो : ani

पूर्व पुलिस आयुक्त नवदीप सिंह विर्क और संयुक्त आयुक्त आईपीएस भारती अरोड़ा के बीच के विवाद का जिन्न फिर से बाहर निकल आया है। भारती अरोड़ा के खिलाफ मॉडल ज्योत्सना भारद्वाज ने मंगलवार को फिर से मोर्चा खोला।

विज्ञापन


ज्योत्सना ने सिविल लाइन स्थित एक रेस्टोरेंट में प्रेसवार्ता की और पूर्व आईएएस आरपी भारद्वाज के बेटे अजय पर कई संगीन आरोप लगाए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस मामले में आईपीएस भारती अरोड़ा खाकी का दुरुपयोग कर रही है।
विज्ञापन


खास बात यह है कि इस मामले में अजय की पहली पत्नी नीरज भारद्वाज भी पहली बार मीडिया के सामने आई। उसने कहा कि अजय भारद्वाज ने पहली पत्नी को तलाक दिए बिना ही दूसरी शादी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि तलाक के जो दस्तावेज पेश किए गए, सभी झूठे हैं। नीरज और ज्योत्सना ने आरोप लगाया कि इस मामले में आईपीएस भारती अरोड़ा जांच को प्रभावित कर रही है। दोनों ने अरोड़ा को गुरुग्राम से हटाने की मांग की।

नीरज ने ज्योतस्ना के आरोपों को सही ठहराते हुए अजय भारद्वाज पर कई आरोप लगाए। उसने कहा कि अजय भारद्वाज से शादी होने के बाद से ही वह पैसे की डिमांड कर मारपीट करने लगा। इस दौरान उसने कई फर्जी हस्ताक्षर कराकर बैंक से रकम भी निकाल ली।

नीरज भारद्वाज ने कहा कि अभी मामला कोर्ट में है  जबकि अजय ने बिना तलाक लिए दूसरी शादी ज्योत्सना से कर ली। अजय भारद्वाज की दूसरी पत्नी ज्योत्सना ने आईपीएस भारती अरोड़ा को निलंबित करने की मांग करते हुए कई संगीन आरोप लगाया।


गौरतलब है कि ज्योत्सना भारद्वाज के मामले में गुरुग्राम के पूर्व पुलिस कमिश्नर नवदीप सिंह विर्क और पूर्व ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर भारती अरोड़ा आमने-सामने आ चुके हैं। भारती अरोड़ा पर आरोपी को बचाने का आरोप है तो वहीं नवदीप सिंह विर्क पर पीड़िता का साथ देने का आरोप है। यह मामला कोई में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed