फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bharat Jodo Yatra in delhi Congress leader Pawan Khera on Rahul Gandhi becoming PM in 2024

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी के 2024 में पीएम बनने पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का बड़ा बयान, जानिए क्या बोले?

Sat, 24 Dec 2022 09:58 AM IST
शाहरुख खान एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 24 Dec 2022 09:58 AM IST
सार

राहुल गांधी के 2024 में प्रधानमंत्री बनने के सवाल पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह तो 2024 ही तय करेगा लेकिन अगर आप हमसे पूछेंगे तो निश्चित रूप से राहुल गांधी को पीएम बनना चाहिए।

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra in delhi Congress leader Pawan Khera on Rahul Gandhi becoming PM in 2024
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा - फोटो : एएनआई

विस्तार

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज शनिवार को बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में दाखिल हुई। सुबह 6 बजे बॉर्डर से यात्रा शुरू हुई राहुल गांधी एक घंटा 40 मिनट में साढ़े आठ किलोमीटर चले। इसके बाद न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में विश्राम के लिए रुके। दिल्ली में यात्रा में शामिल हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने बड़ा बयान दिया है। राहुल गांधी के 2024 में प्रधानमंत्री बनने के सवाल पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह तो 2024 ही तय करेगा लेकिन अगर आप हमसे पूछेंगे तो निश्चित रूप से राहुल गांधी को पीएम बनना चाहिए।
विज्ञापन


विज्ञापन



कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि 26 जनवरी से 26 मार्च तक हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया जाएगा जो भारत जोड़ो का संदेशा हर बूथ और ब्लॉक में पहुंचाएगा। भारत जोड़ो यात्रा चुनावी यात्रा नहीं विचारधारा आधारित यात्रा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जयराम रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए किसी का भी स्वागत है, चाहे वह नितिन गडकरी जी हों, रक्षा मंत्री राजनाथ जी हों या पूर्व वीपी वेंकैया नायडू जी हों। कोई भी जो भारत को एकजुट करने और घृणा को दूर करने में विश्वास करता है, इस यात्रा में शामिल होने के लिए स्वागत है। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed