{"_id":"63a6929c9477781b54667821","slug":"bharat-jodo-yatra-be-careful-while-passing-through-these-areas-of-delhi-know-where-traffic-will-be-affected","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत जोड़ो यात्रा: सात संसदीय क्षेत्रों के अलग-अलग पड़ाव होंगे, जानिए कहां-कहां रहेगा यातायात प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत जोड़ो यात्रा: सात संसदीय क्षेत्रों के अलग-अलग पड़ाव होंगे, जानिए कहां-कहां रहेगा यातायात प्रभावित
Sat, 24 Dec 2022 11:18 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Sat, 24 Dec 2022 11:18 AM IST
सार
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज देश की राजधानी दिल्ली में जारी है। यात्रा को लेकर यातायात पुलिस भी सतर्क है ताकि लोगों को इसके कारण ज्यादा परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए एडवाइजरी भी जारी की गई है जो आपके काम आ सकती है।
विज्ञापन
भारत जोड़ो यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा तीन हजार किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद शनिवार सुबह बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश कर गई। राहुल का काफिला इंडिया गेट से भी होकर गुजरेगा। दिल्ली के सात संसदीय क्षेत्रों में अलग-अलग पड़ाव होंगे। यात्रा में पार्टी के आला नेताओं, कलाकार, खिलाड़ियों, युवाओं के साथ सभी वर्ग और समुदाय के लोग और पार्टी के हजारों कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। अगर आप इस दौरान दिल्ली जाने वाले हैं या जो लोग दिल्ली में रह रहे हैं उनके लिए यातायात पुलिस द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है। जानिए राहुल गांधी की यात्रा से किन इलाकों के यातायात प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
सात संसदीय क्षेत्रों के अलग-अलग पड़ाव होंगे, कमान पूर्व स्थानीय सांसदों या उम्मीदवार को सौंपी
दिल्ली के सात संसदीय क्षेत्रों के अलग-अलग पड़ाव होंगे। इनकी कमान पूर्व स्थानीय सांसदों या उम्मीदवार को सौंपी गई है। यात्रा में पार्टी के आला नेताओं, कलाकार, खिलाड़ियों, युवाओं के साथ सभी वर्ग और समुदाय के लोग और पार्टी के हजारों कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। अभी तक हजारों यात्रा पास जारी किए जा चुके हैं। संभावना है कि यात्रा में 50 हजार से अधिक लोग शामिल होंगे। करीब 10.30 घंटे में यात्रा बदरपुर, अपोलो हॉस्पिटल, आश्रम, निजामुद्दीन, इंडिया गेट, आईटीओ, दिल्ली गेट, दरियागंज होती हुई करीब 22 किलोमीटर का सफर तय कर लाल किला पहुंचेगी।
विज्ञापन
इन इलाकों और मार्गों से बचने की सलाह, एक बार जरूर देख लें
बदरपुर फ्लाईओवर, मीठापुर चौक, प्रह्लादपुर ट्रैफिक लाइट, महरौली बदरपुर रोड, लाल कुआं ट्रैफिक लाइट, महरौली बदरपुर रोड, अपोलो फ्लाईओवर, मथुरा रोड, क्राउन प्लाजा रेड लाइट, मां आनंदमयी मार्ग, सीआरआरआई ट्रैफिक लाइट, मथुरा रोड, ओखला मोड़ ट्रैफिक लाइट, मोदी मिल फ्लाईओवर, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी ट्रैफिक लाइट, आश्रम चौक, मूलचंद, एंड्रयूजगंज, एम्स, कैप्टन गौर मार्ग, लाजपत नगर फ्लाईओवर के नीचे, दयाल सिंह कॉलेज, निजामुद्दीन फ्लाईओवर, सफदरजंग मदरसा, प्रगति मैदान सुरंग आईपी, फ्लाईओवर की ओर, मथुरा रोड/भैरों रोड टी-प्वाइंट ,सुब्रमण्यम भारती मार्ग जाकिर हुसैन मार्ग क्रॉसिंग।
विज्ञापन
साथ ही सुब्रमण्यम भारती मार्ग/पंडारा रोड क्रॉसिंग, मथुरा रोड/शेरशाह रोड टी-प्वाइंट, मथुरा रोड/पुराना किला रोड टी-प्वाइंट, क्यू प्वाइंट, गोलचक्कर मानसिंह रोड, गोलचक्कर जसवंत सिंह, फिरोजशाह रोड/कस्तूरबा गांधी मार्ग चौराहा, मंडी हाउस, क्यू प्वाइंट, विकास मार्ग (यमुना पुल/लक्ष्मी नगर शकरपुर साइड), दीनदयाल उपाध्याय मार्ग/कोटला कट, मिंटो रोड रेड लाइट, इंद्रजीत गुप्ता मार्ग, गुरु नानक चौक, तुर्कमान गेट, राजघाट चौक, घाटा मस्जिद रोड, शांति वन चौक, अंसारी कट, नुक्कड़ फैज बाजार, हाथी खाना चौक, बरशबुल्लाह चौक, फतेहपुरी मस्जिद, छत्ता रेल चौक और हनुमान मंदिर।