फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bharat Gaurav train will run for seven Jyotirling darshan

Indian Railways: सात ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए चलेगी भारत गौरव ट्रेन, इस दिन अमृतसर स्टेशन से होगी यात्रा शुरू

Mon, 03 Jun 2024 01:34 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 03 Jun 2024 01:34 AM IST
सार

पर्यटक 13 दिन की इस यात्रा में सोमनाथ, नागेश्वर, त्र्यंबकेश्वर, भीमाशंकर, घृष्णेश्वर, महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग का दिव्य दर्शन कर सकेंगे। 16 जून को यह ट्रेन चलेगी और 28 जून को श्रद्धालुओं के साथ वापस आएगी।

विज्ञापन
Bharat Gaurav train will run for seven Jyotirling darshan
भारत गौरव ट्रेन - फोटो : एएनआई

विस्तार

ज्योतिर्लिंग का दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को ध्यान में रख रेलवे भारत गौरव ट्रेन चलाने जा रही है। इस ट्रेन से श्रद्धालु सात ज्योतिर्लिंग का दर्शन कर सकेंगे। इसके लिए भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम लिमिटेड (आईआरसीटीसी) ने 13 दिन के टूर पैकेज की घोषणा की है। 16 जून को यह अमृतसर स्टेशन से चलेगी। पर्यटक अमृतसर, जालंधर सिटी, लुधियाना, चंडीगढ़, अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, दिल्ली कैंट, गुरुग्राम, रेवाड़ी, अजमेर स्टेशन से भी अपनी यात्रा शुरू कर सकते हैं।

विज्ञापन


पर्यटक 13 दिन की इस यात्रा में सोमनाथ, नागेश्वर, त्र्यंबकेश्वर, भीमाशंकर, घृष्णेश्वर, महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग का दिव्य दर्शन कर सकेंगे। 16 जून को यह ट्रेन चलेगी और 28 जून को श्रद्धालुओं के साथ वापस आएगी। इस टूर पैकेज में 3 एसी कम्फर्ट और स्टैंडर्ड क्लास शामिल हैं। खान-पान के साथ ही सड़क परिवहन, आवास भी उपलब्ध होगा। ट्रेन में टूर एस्कॉर्ट, कोच सुरक्षा गार्ड और हाउसकीपिंग सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन


बुकिंग के लिए www.irctctourism.com पर लॉग ऑन करके जानकारी हासिल की सकती है। इनमें कम्फर्ट क्लास में 49, स्टैंडर्ड क्लास में 70 और इकोनॉमी क्लास की 648 सीटें हैं। इसके अलावा गोरखपुर से भी ज्योतिर्लिंग स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। 26 जून को यह ट्रेन चलेगी। 8 जुलाई को वापस गोरखपुर पहुंचेगी। ज्योतिर्लिंग यात्रा टूर पैकेज का नाम 7 ज्योतिर्लिंग के दर्शन की शुरुआत गोरखपुर से होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed