{"_id":"63f3ddcb90be96ecf706fd2b","slug":"bhajanpura-parking-dispute-aggarwal-community-held-a-panchayat-against-attack-on-father-and-son-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"भजनपुरा विवाद: पिता-पुत्र पर हमले के विरोध में अग्रवाल समाज ने की पंचायत, कहा-समुदाय विशेष को न दें मकान-दुकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भजनपुरा विवाद: पिता-पुत्र पर हमले के विरोध में अग्रवाल समाज ने की पंचायत, कहा-समुदाय विशेष को न दें मकान-दुकान
Tue, 21 Feb 2023 02:23 AM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 21 Feb 2023 02:23 AM IST
सार
यमुना विहार स्थित अग्रवाल भवन में सोमवार सुबह पंचायत का आयोजन किया गया था। इसमें पिता-पुत्र वीरेंद्र अग्रवाल और उनके बेटे सचिन अग्रवाल को गोली मारने की घटना की निंदा करते हुए इसे बेहद गंभीर बताया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के संबोधित करते पदाधिकारीगण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में पार्किंग विवाद में पिता-पुत्र को गोली मारने के विरोध में सोमवार को यमुना विहार में अग्रवाल समाज ने एक पंचायत आयोजित की। पंचायत में अग्रवाल समाज के अलावा स्थानीय भाजपा विधायक अजय महावर, निगम पार्षद प्रमोद गुप्ता के अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यकारिणी के सदस्य राम किशन व यूनाइटेड हिंदू फ्रंट के अध्यक्ष जयभगवान गोयल कई अन्य लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
पंचायत में फैसला किया गया कि कोई भी परिवार एक विशेष समुदाय के लोगों को न तो दुकान व मकान बेचेगा और न ही उनको किसी भी तरह की कोई प्रॉपर्टी किराए पर दी जाएगी। कार्यक्रम में कई अन्य निगम पार्षदों के अलावा आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
यमुना विहार स्थित अग्रवाल भवन में सोमवार सुबह पंचायत का आयोजन किया गया था। इसमें पिता-पुत्र वीरेंद्र अग्रवाल और उनके बेटे सचिन अग्रवाल को गोली मारने की घटना की निंदा करते हुए इसे बेहद गंभीर बताया गया। पंचायत में जिक्र किया गया कि यमुना विहार इलाके में एक विशेष समुदाय के लोगों की संख्या तेजी से बढ़ी है।
विज्ञापन
यमुना विहार ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष महेंद्र पराशर ने बताया कि उनके रहते हुए यमुना विहार सी-7 में विशेष समुदाय के किसी भी व्यक्ति को घर नहीं खरीदने दिया था। अगर कोई अपना घर व दुकान बेचना चाहता है तो उसे हमारे लोग ही खरीदें। विधायक अजय महावर ने कहा कि वह किसी धर्म विशेष के बारे में बात न करके आपराधिक तत्वों के बारे में बात करेंगे।