{"_id":"59ea15014f1c1b86698b6969","slug":"bhaiya-dooj-2017-dtc-gifts-free-ride-for-women-on-bhai-dooj","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैया दूज पर मिला तोहफा : डीटीसी में मुफ्त सफर कर सकेंगी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैया दूज पर मिला तोहफा : डीटीसी में मुफ्त सफर कर सकेंगी महिलाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 21 Oct 2017 08:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भैया दूज पर दिल्ली परिवहन निगम ने महिलाओं को डीटीसी बसों में मुफ्त सफर करने का तोहफा दिया है। महिलाएं इस बार भी साधारण ही नहीं, बल्कि लो फ्लोर एसी और नॉन एसी बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी। यह मुफ्त सेवा दिल्ली-एनसीआर में सफर करने वाली महिलाओं के लिए ही उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
दिल्ली परिवहन निगम के अधिकारियों के मुताबिक, भैया दूज पर सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक महिला यात्रियों के लिए डीटीसी बसों में मुफ्त सफर की सुविधा उपलब्ध रहेगी। महिलाओं की सुविधा के लिए डीटीसी बसों को अधिकतम संख्या में सड़कों पर उतारने की तैयारी है।
विज्ञापन
दिल्ली परिवहन निगम के मुताबिक, भैया दूज पर महिलाओं को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए सभी डीटीसी डिपो में बसों के प्रचालन संबंधी निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
डीटीसी की कोशिश है कि इस त्योहार के मौके पर महिलाओं को अपने भाइयों से मिलने के लिए पहुंचने में परेशानी का सामना न करना पड़े। डीटीसी के बेड़े में वर्तमान में 3,980 बसें हैं, जिनमें से 1,275 लो फ्लोर एसी (वातानुकूलित) और 2,506 (गैर वातानुकूलित) लो फ्लोर नॉन एसी, जबकि 199 साधारण बसें हैं। इस सभी बसों के प्रचालन के लिए डीटीसी द्वारा पूरी तैयारियां कर ली गई हैं।
मेट्रो में कम भीड़ की संभावना
भैया दूज पर शनिवार का दिन होने के कारण डीएमआरसी ने मेट्रो में कम भीड़ की संभावना जताई है। मेट्रो अधिकारियों की मानें तो फिलहाल भैयादूज को लेकर डीएमआरसी द्वारा कोई खास इंतजाम नहीं किए गए हैं, लेकिन अगर यात्रियों की संख्या बढ़ती है, तो मेट्रो के अतिरिक्त फेरे लगाने की व्यवस्था की जाएगी।