'मान' का पीएम मोदी पर हमला: 'PM ने देश को सेल पर लगा रखा है, पहले रेल में चाय बेचते थे, अब डिब्बे ही बेच दिए'
भगवंत मान ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि वह पहले रेल के डिब्बे में चाय बेचते थे, उब उन्होंने रेल के डिब्बे ही बेच दिए। उन्होंने देश को सेल पर लगा रखा है। पोस्टर मामले को लेकर कहा कि लोकतंत्र में सबको पोस्टर लगाने का हक है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली की सियासत में आम आदमी पार्टी (आप) और भाजपा एक बार फिर खुलकर आमने-सामने आ गए हैं। दिल्ली के जंतर-मंतर में 'मोदी हटाओ देश बचाओ' रैली को संबोधित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि पीएम मोदी पहले रेल के डिब्बे में चाय बेचते थे, उब उन्होंने रेल के डिब्बे ही बेच दिए। उन्होंने देश को सेल पर लगा रखा है। पोस्टर मामले को लेकर बोले कि लोकतंत्र में सबको पोस्टर लगाने का हक है। बड़े-बड़े अहंकारी आए और चले गए।
वहीं दिल्ली में प्रधानमंत्री के खिलाफ पोस्टर चिपकाने को लेकर हुई कार्रवाई का जिक्र करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार और पीएम पर जमकर प्रहार किया। कहा कि पीएम मोदी को नींद नहीं आने की समस्या है। उन्हें चिकित्सक को इसे दिखवाना चाहिए और इसकी दवा लेनी चाहिए। नींद नहीं आने की वजह से वह चिड़चिड़े रहते हैं और सबको जेल में डाल रहे हैं।
इससे पहले आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी पोस्टर वार में आमने-सामने थी। बुधवार को जहां एक ओर दिल्ली में 'मोदी हटाओ देश बचाओ' के पोस्टर लगे थे उसके बाद गुरुवार को दिल्ली में 'केजरीवाल हटाओ दिल्ली बचाओ' के पोस्टर लगे देखे गए।
इस पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा, 'दिल्ली में मेरे खिलाफ इन लोगों ने पोस्टर लगाए हैं। मुझे इस पर कोई आपत्ति नहीं है। जनतंत्र में जनता को अपने नेता के पक्ष या खिलाफ अपने विचार रखने का पूरा अधिकार है। मेरे खिलाफ पोस्टर लगाने वालों को गिरफ्तार न किया जाए।'
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.