{"_id":"1eaf8111b76534f986051f8de5735257","slug":"bhadana-s-sister-will-contest-election-from-congress-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"भड़ाना की बहन कांग्रेस की सीट पर लड़ेगी चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भड़ाना की बहन कांग्रेस की सीट पर लड़ेगी चुनाव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 08 Aug 2014 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस को अलविदा कहने वाले अवतार भड़ाना की बहन दया भड़ाना पुन्हाना से तीसरी बार चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। बृहस्पतिवार को उन्होंने यहां इसकी घोषणा की।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक भी की। इस दौरान अनाज मंडी में उनके समर्थकों की भीड़ जुटी। इस दौरान इनके एक अन्य भाई विधायक करतार भड़ाना भी मौजूद थे।
विज्ञापन
दया भड़ाना के कार्यकर्ता सम्मेलन में कई गांवों के लोग बड़ी संख्या में जुटे। दया भड़ाना पिछला चुनाव बसपा की टिकट पर लड़ा था और इनेलो के इलियास मोहम्मद से मात्र 2700 वोटों से पीछे रह गई थीं।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दया भड़ाना ने विश्वास दिलाया कि विधायक चुने जाने के बाद उनकी पहली प्राथमिका इलाके के युवाओं को नौकरियों के अवसर उपलब्ध कराना होगा। उन्होंने कहा कि उनका राजनीतिक परिवार क्षेत्रवाद व जातिवाद की राजनीति नहीं करता।
इस मौके पर विधायक करतार भड़ाना ने विश्वास दिलाया कि जिस तरह से वह यूपी में लोगों की सेवा कर रहे हैं। उनकी बहन पुन्हाना के लोगों की सेवा करेंगी।
इस अवसर पर पूर्व सरपंच इसराईल, सुभान खान डूडोली, हाजी कल्लू डूडौली, महमूद खान, काला सरपंच लफूरी, रशीद खान, याकूब खान, आस मोहम्मद, इदरीश ब्लॉक समिति, अताउल्ला कुरैशी, सिराजूद्दीन, जब्बार खान, नवाब कुरैशी, हमीद नंबरदार, दीन मोहम्मद, रूजदार खान आदि मौजूद थे।