फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Beyond digital screens, children's worlds will now be filled with the fragrance of book

Delhi NCR News: डिजिटल स्क्रीन से इतर अब किताबों से महकेगी बच्चों की दुनिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 08:29 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। स्मार्टफोन और डिजिटल स्क्रीन के बढ़ते प्रभाव के बीच बच्चों व युवाओं में घटती पढ़ने की आदत को फिर से जीवंत करने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल शुरू हुई है। सीआरसी ग्रुप ने समाज में पठन-पाठन की संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जॉय ऑफ रीडिंग नामक वैश्विक सीएसआर अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान में कार्यशाला और अलग-अलग शहरों में लाइब्रेरी स्थापित की जाएंगी।

इस अभियान का औपचारिक उद्घाटन अभिनेत्री, लेखिका व सामाजिक कार्यकर्ता गुल पनाग, सीआरसी ग्रुप के संस्थापक एवं सीईओ कुणाल भल्ला, निदेशक सलिल कुमार और प्रमुख शिक्षाविदों की उपस्थिति में हुआ। सीआरसी ग्रुप के निदेशक सलिल कुमार ने कहा कि आज इंटरनेट और स्क्रीन टाइम बढ़ने से किताबों से जुड़ाव कम हो गया है। वैज्ञानिक अध्ययन बताते हैं कि गहन पढ़ाई (डीप रीडिंग) और हाथ से लिखने से न्यूरो सिस्टम सक्रिय होता है, जो सोचने व सीखने की क्षमता बढ़ाता है। सीईओ कुणाल भल्ला ने कहा कि वास्तविक विकास केवल इमारतें बनाने तक सीमित नहीं, बल्कि समाज में ज्ञान और जिज्ञासा बढ़ाना भी जरूरी है।
विज्ञापन



अभियान के पहले चरण में नई दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, अहमदाबाद, लखनऊ, गोरखपुर, इंदौर, हैदराबाद के साथ दुबई, सिंगापुर, लंदन, न्यूयॉर्क, इटली और मॉस्को में कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। इनमें विख्यात लेखक, प्रकाशक, विश्वविद्यालय के कुलपति और प्राचार्य और स्कूल प्रधानाचार्य शामिल होंगे। संस्था का मानना है कि यह पहल आने वाले समय में बड़े सामाजिक आंदोलन का रूप लेगी और नई पीढ़ी को किताबों से दोबारा जोड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed