फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   beware if you fill petrol through card woman card exchanged at petrol pump

अगर आप भी डलवाते हैं कार्ड से पेट्रोल तो हो जाएं सावधान, ये खबर उड़ा देगी होश

Thu, 18 Jul 2019 04:52 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 18 Jul 2019 04:52 PM IST
विज्ञापन
beware if you fill petrol through card woman card exchanged at petrol pump
- फोटो : google

शॉपिंग करने या पेट्रोल डलवाने के लिए डेबिट या क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो सावधान रहें। ऐसा न हो कि कोई धोखे से आपका कार्ड बदल दे। गांधीनगर में परिवार के साथ रहने वाली सुजाता ने गीता कॉलोनी के पेट्रोल पंप पर 9 जुलाई को अपने डेबिट कार्ड से पेट्रोल डलवाया।

विज्ञापन


पंप के कर्मचारी ने धोखे से उनका कार्ड बदल दिया। एक हफ्ते बाद मोबाइल पर उनके कार्ड से कैश निकलने और खरीदारी के मैसेज आने लगे तो उन्होंने उसे ब्लॉक कराया। पेट्रोल पंप पहुंचने पर मैनेजर व कर्मचारी कार्ड बदलने की बात से इंकार करने लगे। मैनेजर ने उस दिन की सीसीटीवी फुटेज दिखाने से भी इनकार कर दिया तो उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सुजाता ने शिकायत में कहा कि 9 जुलाई को पंप पर काफी भीड़ थी। सुजाता ने कार्ड कर्मचारी को दिया और उसके सामने ही पिन नंबर भी डाल दिया। कार्ड लेकर वे लौट आईं। 15 जुलाई को उसके मोबाइल पर 10 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। उनके कुछ करने से पहले ही खरीदारी के मैसेज आने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बैंक में फोन कर कार्ड को बंद कराया। सुजाता ने जांच की तो कार्ड बदला हुआ था। 9 जुलाई के बाद उन्होंने कार्ड का प्रयोग नहीं किया था। इसलिए यह पेट्रोल पंप पर ही बदला गया था। परेशान होकर उन्होंने मंगलवार को मामले की शिकायत पुलिस से की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed