{"_id":"356b70d477eef6b7a1de725e404e32ae","slug":"between-workers-have-spent-a-month-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकर्ताओं के बीच ही गुजार दिया एक महीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकर्ताओं के बीच ही गुजार दिया एक महीना
अख्तर अलवी/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 27 Nov 2014 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के फिरोजपुर झिरका विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार जीते इनेलो विधायक नसीम अहमद इलाके की जनता की आवाज उठाने में पीछे हैं। पिछले एक महीने में उनकी अधिकांश गतिविधियां पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक के इर्दगिर्द ही घूमती रही।
विज्ञापन
चुनाव के दौरान जनता से जो वादे किए गए थे, उसके प्रति वह गंभीर हैं। अभी तक इसका एहसास नहीं करा पाए हैं। पिछले चुनाव में भी इन पर विधायक बनने के बाद जनता से दूरी बनाए रखने के आरोप लगे थे। इसी तरह की बातें भी से उठने लगी हैं।
विज्ञापन
हालांकि, विधायक ऐसा नहीं मानते। नसीम अहमद कहते हैं कि उन्होंने क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को लेकर खट्टर सरकार के सामने मजबूती से रखा है। अलग बात है कि सरकार ने अभी तक इसको लेकर गंभीरता नहीं दिखाई है। उन्हें लगता है कि विपक्ष में रहने के कारण उनके इलाके को अगले पांच वर्षों तक फिर उपेक्षा झेलना पड़ेगा।
विज्ञापन
विधायक के एक महीने में कराए गए कार्यों का दावा
:- फिरोजपुर झिरका क्षेत्र के गांवों के बिजली, पानी की समस्या के प्रति सरकार को अवगत कराया।
:- अधिक विकास हो इसके लिए सरकार से मेवात विकास अभिकरण का अलग से सीईओ तैनात करने की मांग की।
:- सरकार से मेवात में यूनिवर्सिटी स्थापित करने की पुरजोर वकालत की।
:- नगीना-तिजारा मार्ग के विस्तार का काम दोबारा चालू करवाने के लिए विधानसभा में प्रस्ताव रखा।
:- स्वास्थ्य सेवाएं को बेहतर करने की मांग सरकार के समक्ष रखी।
:- स्टेडियमों के अधूरे निर्माण को पूरा करने का मसला सरकार के समक्ष उठाया।
जनता के सुझाव
चुनाव के बाद विकास कार्य ठहर गए हैं। विधायक को पहले इस पर जोर देना चाहिए।
कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ी है, इसको लेकर कोई चर्चा होनी चाहिए।
आस पड़ोस में सांप्रदायिक तनाव फैलाने का खेल चल रहा है, प्रशासन के साथ इस पर संजीदगी दिखानी चाहि।
अतिक्रमण समस्याओं पर स्थानीय प्रशासन से कार्रवाई करवानी चाहिए।
डंपर फिर से बेलगाम दौड़ने लगे हैं, यह गंभीर मसले पर प्रशासन से बातचीत होनी चाहिए।