{"_id":"6245936533ba24270b045730","slug":"bengaluru-nurse-sexual-assault-all-four-accused-are-best-swimmers-at-state-level-fraternity-also-shock-with-incident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेंगलुरु में नर्स से दुष्कर्म: चारों आरोपी हैं बेहद प्रतिभावान, पांच साल से सीख रहे थे तैराकी, उनके कोच हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेंगलुरु में नर्स से दुष्कर्म: चारों आरोपी हैं बेहद प्रतिभावान, पांच साल से सीख रहे थे तैराकी, उनके कोच हैरान
Thu, 31 Mar 2022 05:11 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 31 Mar 2022 05:11 PM IST
सार
एक अधिकारी ने बताया, कोरोना के दौर में जब दिल्ली और हरियाणा के सभी स्विमिंग पूल बंद हो गए थे तो राणा और रजत सर्दियों में ट्रेनिंग के लिए बेंगलुरु चले गए थे। बाद में सरोहा और कुमार ने भी वहीं चले गए थे।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय एक नर्स से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने दिल्ली के चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चारों आरोपी स्विमिंग के कोच हैं। मंगलवार को बेंगलुरु पुलिस ने देव सरोहा, रजत, शिव राणा और योगेश कुमार गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
इन चारों आरोपियों ने राष्ट्र और राज्य स्तर की कई प्रतियोगिताएं जीती हैं और ये बेंगलुरु में तैराकी की ट्रेनिंग के लिए ही गए थे। एक अधिकारी ने बताया कि चारों में से राणा और रजत हरियाणा की ओर से राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुके हैं।
विज्ञापन
तैराकी फेडरेशन के एक अधिकारी ने बताया कि इन दोनों ने राष्ट्रीय स्तर की आखिरी चैंपयनशिप में अक्तूबर में हिस्सा लिया था। यह हमारे सबसे अच्छे तैराकों में से थे और दोनों ने राज्य स्तर की कई प्रतियोगिता में मेडल जीते थे, हम उन्हें राष्ट्र स्तर के लिए तैयार देख रहे थे।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया, कोरोना के दौर में जब दिल्ली और हरियाणा के सभी स्विमिंग पूल बंद हो गए थे तो राणा और रजत सर्दियों में ट्रेनिंग के लिए बेंगलुरु चले गए थे। बाद में सरोहा और कुमार ने भी वहीं चले गए थे। गर्मियों के दौरान सर्टिफाइड कोचिंग के लिए बहुत से अवसर होते हैं और ये सभी कोचिंग लाइसेंस लेने की तैयारी में थे।
पुलिस के अनुसार रजत की डेटिंग ऐप के माध्यम से पीड़ित नर्स से दोस्ती हुई थी। 24 मार्च को दोस्ती करने वाला आरोपी नर्स को अपने साथ होटल ले गया। वहां कमरे में आरोपी के 3 साथी और भी थे। चारों ने पीड़िता के साथ मारपीट की और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। किसी तरह नर्स ने अपनी एक मित्र को घटना के विषय में जानकारी दी। जिसके बाद नर्स की मित्र ने उसको होटल से निकाला। पीड़ित नर्स ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई।
तैराकी जगह है शर्मसार
हरियाणा के एक वरिष्ठ तैराक कोच ने नाम न लेने की शर्त पर एक मीडिया हाउस से बात करते हुए बताया कि चारों आरोपी जब पांच साल के थे तब से ही उन्होंने तैराकी शुरू कर दी थी। जब वह उनके पास आए तो करीब 10-12 साल के थे और तब से ही वो चारों को कोचिंग दे रहे हैं। उनकी इस हरकत से तैराकी की दुनिया के सभी लोग हैरान हैं और इन लोगों को सजा मिलनी ही चाहिए। यह सभी बेहद प्रतिभाशाली हैं लेकिन इनकी इस हरकत ने सभी को शर्मसार किया है।