फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Beneficiaries who got flats in Swabhiman Apartment told Prime Minister Modi

'आपका झंडा हमेशा ऊंचा रहेगा': झुग्गियों से निकालकर महल तक पहुंचाया, फ्लैट पाने वाले लाभार्थियों ने पीएम से कहा

Sat, 04 Jan 2025 09:38 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 04 Jan 2025 09:38 AM IST
सार

पीएम मोदी ने फ्लैट पाने वाले भाई बहनों के साथ बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर भी साझा किया। उन्होंने लिखा, स्वाभिमान अपार्टमेंट्स ने दिल्ली के मेरे गरीब भाई बहनों के सपनों को नई ऊंचाई दी है। इससे यहां के बच्चों को भी जीवन में आगे बढ़ने का नया हौसला मिलेगा।

विज्ञापन
Beneficiaries who got flats in Swabhiman Apartment told Prime Minister Modi
लाभार्थियों के साथ पीएम मोदी - फोटो : जी पाल

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के अशोक विहार में स्वाभिमान अपार्टमेंट में फ्लैट की चाबियां झुग्गी झोपड़ी में रहने वालों को सौंपी। पीएम मोदी से बातचीत में घर पाने वाली महिलाओं ने कहा, आपने हमें झुग्गियों से निकाल महल तक पहुंचाया, हमारे सपने को हकीकत बनाया। हम आपके आभारी हैं। उन्होंने पीएम को आशीर्वाद देते हुए कहा, आपका झंडा हमेशा ऊंचा रहेगा। इस पर पीएम मोदी ने कहा, झंडा आप सभी को ऊंचा रखना है।
विज्ञापन


बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने घर पाने वालों से कहा कि आपको घर मिल गया लेकिन मेरा तो घर नहीं है। इस पर घर पाने वालों ने कहा कि आपका भी घर है, हम सब आपका परिवार हैं। इस पर पीएम मोदी ने स्वीकार किया कि सब हमारा परिवार हैं। हमारा साथ हमेशा आपके साथ रहेगा।
विज्ञापन


स्वाभिमान में प्यार-मोहब्बत से सबका स्वागत करेंगे
घर वालों से पीएम मोदी ने जब पूछा कि आप सब ऐसा क्या करेंगे कि लोगों को स्वाभिमान आपार्टमेंट्स याद रहे। इस पर महिलाओं ने कहा, हम स्वाभिमान आपार्टमेंट में सबका स्वागत करेंगे। पीएम मोदी ने उनसे कहा, वे सबको बता दें कि मोदी की गारंटी है, हर गरीब, जरूरतमंद को घर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्लैट की चाबी मिली तो खुशी से झूमे झुग्गीवाले
मोहम्मद मंजूर, अमीना बेगम, विलास, शीला आदि लाभार्थियों ने खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि खुद का पक्का मकान होगा। मंजूर ने कहा कि यह हमारी जिंदगी का सबसे बड़ा दिन है। अब हमारे बच्चों का भविष्य उज्जवल होगा। वे एक सुरक्षित और स्वच्छ माहौल में रहकर पढ़ाई पूरी कर सकेंगे। अमीना बेगम ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हमारे लिए जो किया है, वह अविस्मरणीय है। अब हमें न तो बारिश की चिंता रहेगी और न ही ठंड या गर्मी से होने वाली परेशानी। फ्लैट आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। इनमें बिजली, पानी, शौचालय, रसोई और बालकनी की सुविधा है।

शीला ने प्रधानमंत्री से मुलाकात के बारे में बताया कि वे बहुत ही विनम्रता से हमारे हालचाल पूछ रहे थे। हमें ऐसा लगा कि जैसे वे परिवार के सदस्य हों। उन्होंने झुग्गियों से बाहर निकालकर एक बेहतर जीवन देने का काम किया है। अब बच्चों की शिक्षा और भविष्य में नौकरियों के अवसर की संभावनाएं प्राप्त हो सकेंगी। हम गर्व से कह सकते हैं कि हमारे पास एक स्थायी और सम्मानजनक आवास है।

समग्र शिक्षा अभियान के बजट को दिल्ली सरकार नहीं कर रही खर्च
पीएम ने बताया कि दिल्ली में शिक्षा व्यवस्था के लिए केंद्र सरकार के प्रयास चल रहे हैं। वहीं, राज्य सरकार कोरा झूठ फैला रही है। दिल्ली में जो लोग राज्य सरकार में 10 साल से हैं, उन्होंने यहां की स्कूली शिक्षा व्यवस्था को बहुत नुकसान पहुंचाया है। हालात ये हैं कि समग्र शिक्षा अभियान के तहत जो पैसे भारत सरकार ने दिए, उसके आधे भी दिल्ली सरकार लोगों की पढ़ाई के लिए खर्च नहीं कर पाई।

झुग्गियों से आने वाले बच्चे बढ़ा रहे देश का मान : प्रधानमंत्री
पीएम मोदी ने कहा, आप जो सोच लेते हैं वह पूरा जरूर होता है। पहले लोग सोचते थे कि गरीब, झुग्गियों में रहने वाले क्या कर सकते हैं। लेकिन गरीब परिवारों के बच्चे, झुग्गियों से आने वाले बच्चे देश का मान बढ़ा रहे हैं। पीएम ने बच्चों से पूछा, नए घर में क्या करोगे तो उन्होंने कहा कि हम पढ़ाई करेंगे। बच्चों ने पीएम मोदी को कविता भी सुनाई।

1675 लोगों को अपार्टमेंट की चाबी सौंपी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली के लोगों को बड़ी सौगातें दीं। उन्होंने झुग्गीवासियों के लिए 1,675 फ्लैटों के साथ दो शहरी पुनर्विकास परियोजनाओं समेत दूसरी योजनाओं का उद्घाटन किया। वहीं, शैक्षणिक संस्थानों की नींव भी रखीं। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार दिल्ली के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। अलग-अलग परियोजनाओं पर सरकार तेजी से काम करेगी। प्रधानमंत्री ने अशोक विहार स्थित रामलीला मैदान में एक साथ कई प्रोजेक्टों का शिलान्यास और उद्घाटन किया। 
 

पीएम ने अशोक विहार से बताया अपना नाता
पीएम ने कहा कि आपातकाल के दौरान जब देश तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के तानाशाही रवैये के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा था तो उस समय उनके जैसे बहुत सारे साथी भूमिगत होकर आपातकाल के खिलाफ चल रहे आंदोलन का हिस्सा थे। उस समय अशोक विहार उनके रहने का स्थान हुआ करता था। ऐसे में बहुत सारी पुराने यादें ताजा होना बहुत स्वाभाविक है।

इन प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
-अशोक विहार में झुग्गी बस्तियों के निवासियों के लिए 1,675 नवनिर्मित फ्लैटों का उद्घाटन हुआ।
-नौरोजी नगर में विश्व व्यापार केंद्र (डब्ल्यूटीसी) और सरोजिनी नगर में जनरल पूल आवासीय आवास (जीपीआरए) टाइप-II क्वार्टर का उद्घाटन हुआ।
-नौरोजी नगर में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर ने 600 से ज्यादा जीर्ण-शीर्ण क्वार्टरों को अत्याधुनिक वाणिज्यिक टावरों से बदलकर इस क्षेत्र को बदला गया है।
-द्वारका स्थित सीबीएसई के एकीकृत कार्यालय परिसर शुरू हुआ।

इनकी रखी आधारशिला
-डीयू में 600 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली तीन नई परियोजनाओं की आधारशिला रखी।
-पूर्वी दिल्ली के सूरजमल विहार में पूर्वी परिसर और द्वारका में पश्चिमी परिसर शामिल हैं।
-नजफगढ़ के रोशनपुरा में वीर सावरकर कॉलेज का भवन भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed