{"_id":"a3c9b0d279ffede9a58746b8fa7e9e42","slug":"began-to-obscenity-with-minor-girl-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग लड़की के साथ करने लगा अश्लीलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग लड़की के साथ करने लगा अश्लीलता
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 24 Apr 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
दुकान पर सामान लेने जा रही एक नाबालिग लड़की को रास्ते में रोक एक युवक द्वारा अश्लील शब्द बोलने का मामला सामने आया है। थाना शहर बल्लभगढ़ पुलिस ने लड़की की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आरोप है कि युवक आए दिन लड़की को रास्ते में रोक कर परेशान करता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। 17 वर्षीय लड़की ने पुलिस को बताया कि बुधवार दोपहर दो बजे वह आईटीआई के गेट के पास दुकान पर सामान लेने जा रही थी। उसी वक्त रास्ते में अमित मिला और उससे अश्लील शब्द कहने लगा।
विज्ञापन
लड़की ने अपने भाई को फोन पर सारी बात बताई, जिस पर उसको भाई वहां पहुंच गया। अमित पहले भी कई बार उससे अश्लील शब्द कहता था, लेकिन उसने शर्म की वजह से अपने घरवालों को कुछ नहीं बताया। लेकिन जब बात बढ़ने लगी तो उसने पुलिस को जानकारी देना उचित समझा। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन