फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Before the Lok Sabha elections, the rebellion in Haryana BJP

लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा भाजपा में बगावत, सीएम के खिलाफ चार विधायकों ने खोला मोर्चा

Tue, 25 Dec 2018 03:16 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 25 Dec 2018 03:16 AM IST
विज्ञापन
Before the Lok Sabha elections, the rebellion in Haryana BJP
प्रेसवार्ता करते बीजेपी विधायक - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी हरियाणा भाजपा में बगावत के स्वर मुखर हो गए हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की दक्षिण हरियाणा के जिलों में रैली व जनसभा के बाद एक मंच पर आकर चार विधायकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चो खोल दिया है। पटौदी से विधायक बिमला चौधरी, नारनौल से ओम प्रकाश, कोसली से विक्रम सिंह ठेकेदार और बावल विधायक व जनस्वास्थ्य मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने सोमवार को प्रेसवार्ता कर सीधे तौर पर सीएम के खिलाफ हमला बोला। विधायकों का दावा है कि उनके साथ दो दर्जन और विधायक हैं, जो मुख्यमंत्री और सरकार की उपेक्षा से नाराज हैं। इस मामले में वह भाजपा आलाकमान से मुख्यमंत्री की शिकायत करेंगे। विधायकों के बगावती सुर देखकर सरकार बचाव पक्ष में आ गई है।

विज्ञापन

    
प्रेसवार्ता में विधायक बिमला चौधरी ने साफ तौर पर कहा कि मुख्यमंत्री ने पटौदी, रेवाड़ी और नांगल चौधरी के दौरे में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की अनदेखी कर गुटबाजी को बढ़ावा दिया है। उनके हलके में रैली व जनसभा होने के बावजूद मुख्यमंत्री की ओर से स्थानीय विधायकों को निमंत्रण नहीं दिया गया। आरोप है कि सीएम की ओर से शिलान्यास कार्यक्रम में विधायकों की उपेक्षा की गई और शिलान्यास पट्ट पर भी नाम तक नहीं लिखा गया। साथ ही वे स्थानीय सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत का भी नाम नहीं लिखने से आक्रोशित हैं। 
विज्ञापन


पार्टी में नहीं सुनी जा रही
मंत्री बनवारी लाल, विधायक ओम प्रकाश और विक्रम सिंह ठेकेदार ने ज्यादा कुछ नहीं बोला, लेकिन उन्होंने बिमला चौधरी की बातों पर सहमति जताते हुए कहा कि पार्टी में उनकी नहीं सुनी जा रही है। विधायकों ने चेताया कि मुख्यमंत्री का व्यवहार भाजपा को कमजोर करेगा। इसे राजनीतिक नुकसान के लिए सीएम खुद जिम्मेदार होंगे। बिमला चौधरी ने कहा, इसी तरह की राजनीति के कारण पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल से ही कांग्रेस का जनाधार खत्म हुआ। अब वही, चीजें मनोहर लाल दोहरा रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कथित फर्जी डिग्री पर नरबीर को बचा रहे सीएम
कुछ दिनों पूर्व संदेह के घेरे में आई कैबिनेट मंत्री राव नरबीर की स्नातक की कथित फर्जी डिग्री के विषय में भी भाजपा के चारों विधायक सीएम पर खुलकर बरसे। भाजपा नेता अनिल यादव ने कहा कि भाजपा अनुशासित पार्टी है। जब कैबिनेट मंत्री नरबीर पर फर्जी डिग्री का आरोप लगा है तो मुख्यमंत्री उन्हें बचाने में लगे हैं। निजी मामला बताकर पल्ला झाड़ा जा रहा है। 

लोकरा गांव में निजी कार्यक्रम था। इसमें मुख्यमंत्री के साथ जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है। इसमें बिमला चौधरी क्यों नहीं पहुंचीं, इसका जवाब वही दे सकती हैं। कार्यक्रम पंडाल के अंदर और बाहर मुख्यमंत्री के साथ बिमला चौधरी के भी होर्डिंग लगवाए गए थे, उनके आरोप निराधार है। 

-सत्यप्रकाश जरावता, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं प्रवक्ता

भाजपा की हरियाणा सरकार की विफलता और दिशाहीनता का खुलासा अब खुद उनके विधायकों ने करना शुरू कर दिया है। इससे जाहिर है कि मौजूदा सरकार हरियाणा के इतिहास की सबसे विफल सरकार है। 
निशान सिंह, प्रदेशअध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed