बीफ पर बनी फिल्म ‘कास्ट ऑन द मेन्यू कार्ड’ की स्क्रीनिंग रुकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी स्थित सीरी फोर्ट में चल रहे 12वें जीविका एशिया लाइवलीहुड डॉक्यूमेंट्री फेस्टिवल में बीफ विवाद जुड़ गया है। फेस्टिवल में शनिवार को बीफ इंडस्ट्री पर बनी फिल्म कास्ट ऑन द मेन्यू कार्ड को दिखाया जाना था।
लेकिन सूचना प्रसारण मंत्रालय की ओर अनुमति नहीं मिलने के कारण इसकी स्क्रीनिंग नहीं हो पाई। अब इसे बनाने वाले छात्र इस फिल्म को यूट्यूब पर अपलोड करने के साथ जेएनयू में दिखाने की बात कर रहे हैं।
फेस्टिवल के निदेशक मनोज मैथ्यू ने बताया कि तीन दिनों तक चलने वाले फेस्टिवल में शनिवार को सोनपुर मेला, चाइना: फॉर माय ब्लू ब्रदर्स, डोंट वेस्ट पीपल, जर, जमीन और जान समेत अन्य फिल्में दिखाई गईं, लेकिन कास्ट ऑन द मेन्यू कार्ड का प्रदर्शन नहीं हो पाया।
आयोजकों और दर्शकों को मिली निराशा
इस दौरान इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाने वाले टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज मुंबई के छात्रों, फेस्टिवल के आयोजकों और इसे देखने पहुंचे दर्शकों को निराशा झेलनी पड़ी।
फेस्टिवल में दिल्ली सरकार की पूर्व मुख्य सचिव शैलजा चंद्रा, नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर पब्लिक फाइनेंस एंड पॉलिसी के शुभो रॉय, आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता राघव चड्ढा और सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट विक्रमजीत बनर्जी भी पहुंचे।