फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Beds increased by two times compared to patients in Delhi

दिल्ली में मरीजों के मुकाबले दो गुना बढ़े बेड, खाली हैं आधे से ज्यादा

Wed, 01 Jul 2020 03:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 01 Jul 2020 03:21 AM IST
विज्ञापन
Beds increased by two times compared to patients in Delhi
demo pic - फोटो : Social Media

दिल्ली सरकार कोरोना के खिलाफ मजबूती से लड़ रही है। इसका अंदा़जा इस बात से लगाया जा सकता है कि बीते एक माह में कोविड अस्पतालों में 6,680 बेड बढ़ाए गए। जो भर्ती हुए मरीजों के मुकाबले दो गुना है। 

विज्ञापन


दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इस समय कोविड अस्पतालों में कुल 13,411 बेड है। इनमें से 5,977 पर मरीज भर्ती है। यानी, करीब 55 फीसदी बेड अभी खाली है। विभाग के मुताबिक, 1 जून तक राजधानी में 6,731 बेड थे, जो अब बढ़कर 13,411 हो गए हैं। इस हिसाब से देखें तो बीते एक माह में 6,680  बेड बढ़ाए गए। इस दौरान अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या कुल 3158 रही। यानी, 1 जून से 29 जून के बीच मरीजों के मुकाबले दो गुना बेड बढ़ाए गए। 
विज्ञापन


25 जून के बाद नया मरीज नहीं हुआ भर्ती
1 जून से 25 जून के बीच कोविड अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही थी,लेकिन अब यह संख्या घट रही है। 25 जून 25 जून कोविड अस्पतालों में  कुल 6241 मरीज भर्ती थे। जिनकी संख्या अब घटकर 5977 हो गई है। यानी,बीते चार दिनों में अस्पतालों से 264 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं और कोई नया मरीज भर्ती नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोविड अस्पतालों में इस अनुपात में बढ़े बेड और मरीज
तारीख        :    बेड संख्या - मरीजों की संख्या
1 से 5 जून-       6,731      -      2819
6 से 10 जून-       8,049     -     4250
11 से 15 जून-     9,958       -    4958
16 से 20 जून-      12,208     -    5469
21 से 25 जून-    13,183       -    6241
26 से 29 जून-     13,411       -   5977
( नोट: सभी आंकड़ें 29 जून तक के हैं और स्वास्थ्य मंत्रालय की साइट से लिए गए हैं) 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed