बेदी के पास दो वोटर आईडी, क्या किरण ने झूठ बोला?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा की मुख्यमंत्री प्रत्याशी किरण बेदी दिल्ली में कहां रहती हैं? मतदाता सूची में नई दिल्ली विधानसभा के तालकटोरा लेन और मालवीय नगर विधानसभा के उदय पार्क के पते पर दो जगह नाम शामिल होने का मामला सामने आया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए चुनाव आयोग ने इसकी जांच भी शुरू कर दी है।
मालवीय नगर विधानसभा के पोलिंग स्टेशन नंबर 54 के सेक्शन 1 में क्रम संख्या 318 पर किरण बेदी का नाम दर्ज है। जिसमें घर का पता 56 उदय पार्क और उम्र 65 साल लिखी है।
सूची रिकार्ड के अनुसार किरण बेदी को इस नाम के बदले जो आईडी कार्ड जारी किया गया है उसका नंबर टीजेडडी1656909 है। नामांकन में किरण बेदी ने मालवीय नगर में मतदाता होने की सूचना ही शपथपत्र में दी है।
यहां है बेदी का दूसरा घर
यहां बेदी की उम्र 64 साल लिखी गई है। इस क्रम संख्या में दर्ज मतदाता के नाते यहां से जो पहचानपत्र नंबर जारी किया गया है उसका नंबर एसजेई0047969 है।
सूत्र बताते हैं कि मालवीय नगर विधानसभा का नाम पिछले साल जुड़वाया गया है जबकि नई दिल्ली की सूची में नाम 2011 के भी पहले का है। विस चुनाव 2015 के लिए न सिर्फ फाइनल सूची बल्कि सप्लीमेंट्री सूची भी जारी हो चुकी है।
चुनाव आयोग कर रहा है जांच हो सकती है किरन को परेशानी
चुनाव आयोग से दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पास शिकायत पहुंचने पर जांच शुरू कर दी गई है। दिल्ली चुनाव ऑफिस से पूर्व में जुड़े दो वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि नाम दो जगह किस वजह से रहा है, इसकी जांच होती है। सबसे पहले यह पता किया जाएगा कि किरण बेदी ने नाम काटने का आवेदन किया है या नहीं?
अगर आवेदन किया है और नाम नहीं कटा है तो ऐसे में संबंधित बीएलओ, एईआरओ के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। अममून ऐसे मामले में प्रत्याशी की सदस्यता पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। क्योंकि राजनीति प्रतिद्वंद्विता में नाम जुड़वाने व कटवाने के मामले कई बार सामने आ चुके हैं।