{"_id":"806962e6d7e91dde14a8beb5c5a3a66c","slug":"because-of-trafic-police-pink-auto-are-not-on-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक पुलिस की ढील से बेपटरी हो गए हैं पिंक ऑटो ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक पुलिस की ढील से बेपटरी हो गए हैं पिंक ऑटो
ब्यूरो/ अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 18 May 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबरसिटी में महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए पिछले साल फिर से लांच किए गए पिंक ऑटो बेपटरी हो गए है। ट्रैफिक पुलिस की ढील और ऑटोचालकों के लालच के चलते केवल महिला यात्रियों के लिए शुरू किए ऑटो में पुरुष यात्री भी सफर कर रहे है नतीजा, सुरक्षा के डर से अब महिला यात्री भी इनमें सफर करने से कतराने लगी है।
विज्ञापन
16 दिसंबर 2013 को राजधानी दिल्ली में हुए निर्भया कांड के बाद महिला यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर गुड़गांव ट्रैफिक पुलिस ने पिंक ऑटो की शुरूआत की थी। लेकिन ट्रैफिक पुलिस की अनदेखी के चलते कुछ ही दिनों में पिंक ऑटो सड़कों से गायब हो गया था।
विज्ञापन
निर्भया कांड के दो साल पूरे होने के बाद गुड़गांव पुलिस ने शहर की महिलाओं की जिम्मेदारी का अहसास करते हुए हुडा सिटी सेंटर और इफको चौक पर पिंक ऑटो में कुछ एडवांस तब्दीली के साथ इन्हें फिर से लांच किया गया था। ऑटो में हूटर के अलावा यात्री सीट के पास इमरजेंसी (पैनिक) बटन लगाया गया जिसमें आपात्तकालीन स्थिति में बटन दबाने पर इसकी सूचना तुरंत पुलिस को मिल जाती।
विज्ञापन
पिंक ऑटो की रिलांचिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस के आला अधिकारियों ने पिंक ऑटो में पुरुष यात्रियों के सफर के लिए साफ मनाही कर दी जिसमें यह भी कहा गया था कि पिंक ऑटो पर निगरानी रखने के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को भी विशेष दिशानिर्देश जारी किए गए है।
ऑटो की जांच में अगर अकेले में पुरुष यात्री सफर करते पाए गए तो ऑटो का चालान किया जाएगा। लेकिन पांच महीने में पिंक ऑटो पर ट्रैफिक पुलिस की तरफ से ध्यान नहीं दिए जाने से ये ऑटो फिर से बेपटरी हो गए है। ट्रैफिक पुलिस की तरफ से बरती जा रही ढील का नतीजा है कि ऑटोचालक पुरुष सवारियों को बैठा रहे है। इसे देखते हुए महिला यात्रियों की दिलचस्पी नहीं उठा रही।