बीड़ी मांगने पर जमकर पीटा, मुंह पर किया पेशाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनआईटी पांच रेलवे रोड स्थित एक रेस्टोरेंट के बाहर सोमवार रात चार लोगों ने एनआईटी पांच निवासी अक्षय भंडारी को लात घूसों से पीट कर अधमरा कर दिया। जमीन पर पड़े घायल अक्षय पर हमलावरों ने बाइक गिराई और उसके मुंह पर पेशाब किया।
मारपीट की वजह नशेबाजी के बाद युवक का हमलावरों से उलझना बताया जा रहा है। एनआईटी पुलिस ने तीन हमलावरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एनआईटी पांच निवासी अक्षय सोमवार शाम किसी काम से अपने दोस्त राहुल के साथ रेलवे रोड स्थित एक होटल के पास गया था।
पुलिस के मुताबिक होटल में नशेबाजी कर एक युवक बाहर निकल रहा था। अक्षय ने उससे बीड़ी या सिगरेट मांगी। उस युवक ने देने से इनकार कर दिया। इनकार से गुस्से में आए अक्षय ने उसे धक्का दे दिया।
युवक ने अंदर मौजूद साथियों को बुला लिया। इसके बाद चारों ने मिलकर अक्षय को लात घूसों से पीट कर जमीन पर गिरा दिया। एक युवक ने उस पर बाइक गिरा दी। गंभीर चोट लगने से वह बेहोश हो गया। गुस्साए हमलावरों में से एक ने उसके मुंह पर पेशाब कर दिया।
इस दौरान राहुल ने फोन कर अक्षय के परिवार वालों और पुलिस को घटना की सूचना दी। परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से नाजुक हालत की वजह से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया।
एसएचओ एनआईटी नरेश कुमार ने बताया कि हमलावर संजय कपूर, नीरज कपूर और कुनाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है फरार चल रहे एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।