{"_id":"e65353cc3ddf0803e61b250adb4e04d2","slug":"be-ready-for-fare-increase-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाम वापस नहीं हुआ तो बढ़ेगा किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाम वापस नहीं हुआ तो बढ़ेगा किराया
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 28 Dec 2013 12:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के ऑटो रिक्शा संगठनों से अरविंद केजरीवाल ने अच्छी सेवाएं देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सेवाएं अच्छी हों तो आपकी समस्याएं भी दूर होंगी। दाम वापस लिए जाएंगे नहीं तो किराए में वृद्घि की जाएगी।
विज्ञापन
कहा कि सीएनजी के बढ़े हुए दाम वापस लेने के लिए पेट्रोलियम मंत्रालय के अधिकारियों व आईजीएल अधिकारियों से बातचीत की है। महंगा जीपीएस, एक जुर्म के लिए चालान के साथ वाहन जब्त किए जाने की समस्या सुलझाएंगे। इतना ही नहीं, सड़कों पर स्टैंड बनाने और शाम को घर लौटने की छूट देने पर भी नियम बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ के अध्यक्ष राजेंद्र सोनी ने बताया कि केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर खोले गए 45 हजार परमिट भी आमजन के लिए उपलब्ध कराने की बात कही है। इतना ही नहीं शाम को एक नियत समय के बाद घर लौटने की छूट होगी और ऑटो रिक्शा स्टैंड भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
आंदोलन करेगी भाजपा
भाजपा ने दिल्ली में नई सरकार के मुख्यमंत्री की शपथ से दो दिन पूर्व सीएनजी दाम बढ़ाए जाने को पूरी तरह गलत करार दिया है। भाजपा विधायक दल के नेता डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि बिना सरकार की सहमति के दाम बढ़ाए नहीं जा सकते।
लेकिन अगर ये नई सरकार का तोहफा है तो हम अरविंद केजरीवाल से मांग करते हैं कि सीएनजी की बढ़ी दरें वापस ली जाएं। यदि सीएनजी दरें वापस नहीं ली गईं तो भाजपा दिल्ली में सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी।