{"_id":"7b30183f6b0411efb0296e74e2f0b46c","slug":"be-prepared-to-face-power-crisis-yesterday-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से बिजली संकट झेलने को रहें तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से बिजली संकट झेलने को रहें तैयार
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 13 May 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल भर बेहतर सप्लाई का ढोल पीटते रहे कारपोरेशन अफसरों ने गर्मी में लोगों को ठेंगा दिखा दिया है। जून-जुलाई में बेहतर बिजली देने का भरोसा देकर मई में कटौती करने की तैयारी है।
विज्ञापन
14 मई से 24 मई तक शहर के ज्यादातर हिस्सों में रात सात से एक बजे तक बिजली ठप रहेगी। मेंटेनेंस वर्क के नाम पर किए जा रहे काम से सप्लाई गड़बड़ा जाएगी।
मुरादनगर से साहिबाबाद विद्युत लाइन के पिछले साल आंधी में गिरे टावर संख्या 28 और 29 का दोबारा से होगा निर्माण, मुरादनगर के 400 केवी पावर स्टेशन की क्षमता बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
यहां होगी परेशानी
विजयनगर, प्रतापविहार, पटेलनगर, नंदग्राम, गोविंदपुरम, वैशाली, वसुंधरा, मोहननगर, साहिबाबाद, अर्थला, लोहियानगर, एनएच-24 इंडस्ट्रियल एरिया, साउथ साइड इंडस्ट्रियल एरिया, साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया, श्रीराम पिस्टन एरिया और राजेंद्रनगर आदि में परेशानी रहेगी।
विज्ञापन