फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Be careful if you are eating here

अगर यहां खाना खा रहे हैं तो हो जाएं सावधान

Sun, 01 Mar 2015 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 01 Mar 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
Be careful if you are eating here

खाद्य सुरक्षा विभाग ने शनिवार को सेक्टर-18 के दो रेस्त्रां में निरीक्षण किया। इस दौरान सेक्टर-18 स्थित मैकडोनॉल्ड रेस्त्रां में खाद्य तेल का सैंपल लिया गया। साथ ही सेक्टर-18 के गुलाटी रेस्त्रां से भी खाद्य तेल का सैंपल लिया गया। दोनों ही स्थानों पर शिकायत मिली थी कि तीन से अधिक बार खाद्य तेल का उपयोग किया जा रहा है। इससे लोगों के स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है।

विज्ञापन


रविवार को भी खाद्य सुरक्षा विभाग ने सेक्टर-75 स्थित नया गांव, गिझौड़ और निठारी में निरीक्षण किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसएन सिंह के अनुसार, इस दौरान किसी भी स्थान पर अनियमितता नहीं पाई गई।
विज्ञापन


इस दौरान कुछ स्थानों पर खुले में रखी मिठाइयों को फेंकवाया गया। शनिवार शाम करीब 6 बजे सेक्टर-18 के मैकडोनॉल्ड रेस्त्रां में विभाग ने निरीक्षण किया। सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि शिकायत मिल रही थी खाद्य पदार्थों को बनाने में फूड ऑयल का उपयोग तीन से अधिक बार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बार-बार उपयोग किए जाने से खाद्य तेल गाढ़े रंग का हो जाता है। इससे बनने वाले खाद्य पदार्थ को खाना नुकसान देह भी साबित हो सकता है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि टीम ने यहां से खाद्य तेल के सैंपल लिए। वहीं, सेक्टर-18 में ही मेट्रो स्टेशन के सामने गुलाटी रेस्त्रां में भी खाद्य तेल के बारे में शिकायत के बाद यहां से भी खाद्य तेल के सैंपल लिया गया। दोनों सैंपल जांच के लिए लखनऊ स्थित प्रयोगशाला भेजे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed